Shiv Sena raises questions in Saamana editorial over Delhi violence – जब दिल्ली जल रही थी गृहमंत्री कहां थे? शिवसेना ने सामना के जरिए कहीं ये 7 बड़ी बातें

'जब दिल्ली जल रही थी गृहमंत्री कहां थे?' शिवसेना ने 'सामना' के जरिए कहीं ये 7 बड़ी बातें

दिल्ली हिंसा पर सामना के जरिए शिवसेना ने केंद्र पर निशाना साधा है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: दिल्ली में हिंसा को लेकर शिवसेना ने मुखपत्र सामना के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. गौरतलब है कि दिल्ली हिंसा में मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ती रही है. अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से ज़्यादा घायल हैं. हालात पहले से ज़रूर बेहतर हैं लेकिन तनाव अभी भी बन हुआ है. क्राइम ब्रांच की दो टीमें मिलकर हिंसा की जांच करेगी. एक टीम का ज़िम्मा डीसीपी जॉय तिर्की, तो दूसरी का ज़िम्मा डीसीपी राजेश देव को दिया गया है.  अब तक 48 FIR दर्ज हुई हैं, एक हज़ार CCTV फुटेज की जांच हो रही है.  पुलिस ने अब तक 514 संदिग्धों से पूछताछ की है.   वहीं गृह मंत्रालय ने आज दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में धारा 144 में 10 घंटे की छूट देने की बात की है. गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से शांति की अपील की है और कहा है कि वो अफ़वाहों पर भरोसा न करें.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here