The Kapil Sharma Show Ne Promo Salman Khan Opens Up On His Marriage | The Kapil Sharma Show Spoiler : कपिल के सामने सलमान ने किया अपनी शादी पर बड़ा खुलासा, देखें Video

The Kapil Sharma Show Spoiler : कपिल के सामने सलमान ने किया अपनी शादी पर बड़ा खुलासा, देखें Video



आज रात सोनी टीवी पर 9.30 बजे द कपिल शर्मा में बॉलीवुड की सबसे दबंग फैमिली यानी खान फैमिली मेहमान बनकर आने वाली है. सलमान खान अपने भाइयों अरबाज और सोहैल के साथ अपने पिता सलीम खान के साथ इस टीवी शो में नजर आने वाले हैं. कपिल के शो में जब सलमान खान अपने दोनों भाईयों अरबाज खान और सोहैल खान के साथ आएंगे तो समां बंध जाएगा. कई मजेदार किस्सों का खुलासा होगा. अब तक शो के कई मजेदार प्रोमो वायरल हो चुके हैं. अब शो का एक लेटेस्ट प्रोमो वायरल हुआ है.

नए प्रोमो में कपिल शर्मा सलमान से कहते हैं कि, ‘शादियों का सीजन चल रहा है, दीपिका की शादी हो गई, प्रियंका की शादी हो गई.. भारत फिल्म में आपका क्या रोल है ?’
सलमान खान कहते हैं कि, ‘भारत फिल्म में मेरी शादी नहीं होती, जब तक मैं 72 साल का नहीं हो जाता. मैं उसी को फॉलो कर रहा हूं.’

कपिल तपाक से कहते हैं, ‘भाई स्क्रिप्ट तो अभी लिखी गई है, उससे पहले आप किसे फॉलो कर रहे थे ?’ जिसके बाद सलमान समेत सभी ठहाके लगाने लगते हैं.आप भी देखिये ये प्रोमो.

https://www.youtube.com/watch?v=xV_P9dQmm5w

इसके साथ ही एक और प्रोमो वायरल हुआ है जिसमें कॉमेडियन कीकू शारदा ने सलमान खान के डांस स्टेप्स पर चुटकी लेते हुए बताया कि वो ऐसे स्टेप्स करते हैं जिसे कॉपी करना मुश्किल होता है. बच्‍चा यादव यानी कीकू शारदा सलमान के डांस स्टेप्स पर उनसे शिकायत करते हुए नजर आएंगे. आप भी देखिये ये प्रोमो.


हाल ही शो का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सलमान खान के भाई अरबाज खान सरेआम सलमान खान की पोल खोलते नजर आ रहे हैं. दरअसल सलमान कपिल से जिक्र करते हैं कि वो अपनी फिल्म की हीरोइन्स को कभी ऑन-स्क्रीन किस नहीं करते. इस पर तपाक से अरबाज कहते हैं कि ऑफ-स्क्रीन सलमान इतना किस कर लेते हैं कि ऑन-स्क्रीन किस की जरुरत ही नहीं पड़ती है. आप भी देखिये ये वीडियो

इसके पहले भी शो का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ था.वीडियो में कपिल के सामने सोहैल और सलमान एक पुराना किस्से का जिक्र करेंगे जहां कुछ फैंस ने दोनों भाइयों की जमकर पिटाई की थी वो भी उनके घर के सामने. आप भी देखिये ये मजेदार वीडियो.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here