DCW ने दिल्ली पुलिस से हिंसा पीड़ित महिलाओं की मांगी जानकारी – Delhi violence dcw seeks police report on crimes against women reported during riots

  • महिलाओं के खिलाफ सभी शिकायतों की मांगी रिपोर्ट
  • दिल्ली पुलिस को चार मार्च तक जमा करनी है ये रिपोर्ट

दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सभी शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है. आयोग ने इस मामले में एक जांच समिति का भी गठन किया है. पुलिस को 4 मार्च तक ये रिपोर्ट आोयग को सौंपनी है. इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को आयोग के सदस्यों के साथ हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई महिलाओं से मिलकर उनकी शिकायतें भी लीं.

पीड़ितों में एक 9 महीने की गर्भवती महिला भी शामिल थी जिस पर हिंसक भीड़ द्वारा हमला किया गया था और उसका घर जला दिया गया था. अस्पताल में 2 दिन पहले ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया था.

स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘जो मामले हमें 181 हेल्पलाइन पर मिल रहे हैं और जो हालात हमने खुद हिंसाग्रस्त इलाकों में जाकर देखे वो डराने वाले हैं. हमने पुलिस को नोटिस जारी कर उनसे जानकारी मांगी है कि उन्हें महिलाओं की हत्या और यौन उत्पीड़न की कितनी शिकायतें मिलीं और उन पर क्या कार्रवाई की गई? हम सारी गतिविधियों पर करीब से नजर रखे हुए हैं और सभी पीड़िताओं की सहायता का प्रयास कर रहे हैं.”

और पढ़ें- दिल्ली हिंसा को लेकर ट्विटर पर विजेंदर सिंह और परेश रावल के बीच तीखी बहस

बता दें, मुस्तफाबाद के हिंसा प्रभावित क्षेत्र में एक छोटे नर्सिंग होम, अल हिंद अस्पताल में कई महिलाओं को इलाज के लिए लाया गया था. DCW ने पुलिस हेल्पलाइन पर मिली पीसीआर कॉल्स की विस्तृत जानकारी मांगी है. साथ ही हिंसा के दौरान हताहत हुई महिलाओं और यौन उत्पीड़न की मिली शिकायतों की जानकारी देने को भी कहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here