The Kapil Sharma Show Big Revelation By Salman Khan Says He Was Beaten Up By Fans While Saving His Brother Sohail Khan Watch Video | The Kapil Sharma Show Spoiler : सलमान खान ने किया खुलासा भाई को बचाने के चक्कर में पीट गए थे दबंग खान, देखिए वीडियो

The Kapil Sharma Show Spoiler : सलमान खान ने किया खुलासा भाई को बचाने के चक्कर में पीट गए थे दबंग खान, देखिए वीडियो



क्या आपसे अगर कोई कहे कि सलमान खान को सरेआम किसी ने पीट दिया था तो क्या इस बात पर यकीन करेंगे. यहीं नहीं अगर हम ये कहें कि ना सिर्फ सलमान बल्कि उनके भाई सोहैल खान की भी जमकर पिटाई हुई थी और वो भी उनके ही घर के सामने तो आप तो यहीं सोचेंगे कि कोई आपकी फिरकी ले रहा है. लेकिन अगर आप ये समझ रहे हैं कि ये सब सिर्फ किसी का ख्याली पुलाव है तो जनाब ऐसा नहीं है क्योंकि ये सौ फीसदी सत्य है और इस बात का खुलासा खुद सलमान और सोहैल ने बड़े ही मजेदार अंदाज में कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में किया.

दरअसल कपिल के शो में आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड की सबसे दबंग फैमिली यानी खान फैमिली मेहमान बनकर आने वाली है. सलमान खान अपने भाइयों अरबाज और सोहैल के साथ अपने पिता सलीम खान के साथ इस टीवी शो में नजर आने वाले हैं. कपिल के शो में जब सलमान खान अपने दोनों भाईयों अरबाज खान और सोहैल खान के साथ आएंगे तो समां बंध जाएगा. कई मजेदार किस्सों का खुलासा होगा. उनमें से ही एक खुलासे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. कपिल के सामने सोहैल और सलमान एक पुराना किस्से का जिक्र करेंगे जहां कुछ फैंस ने दोनों भाइयों की जमकर पिटाई की थी वो भी उनके घर के सामने. आप भी देखिये ये मजेदार वीडियो.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here