रिश्तेदारी में आए युवक की मौत

ललितपुर। शादी में शामिल होने रिश्तेदारी में आए युवक की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया

मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी रविंद्र रैकवार (22) पुत्र रामदास 27 फरवरी को शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढ़वार में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए आया था। वह 28 फरवरी की सुबह ग्राम बुढ़वार से निकला। दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरु कर दी। दोपहर बाद सिद्दन मंदिर के पीछे मृत अवस्था में मिला। पुलिस को जेब में आधार कार्ड मिला। इसी दौरान रिश्तेदार भी खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here