Chandrababu Naidu Speech In Tanashahi Hatao Loktantra Bachao Rally Mamta Banerjee Speech In Aap Rally In Delhi Arvind Kejriwal Aap Hosting Opposition Mega Rally In Delhi Ta | AAP की महारैली: अगर हम एकजुट नहीं हुए तो ये हमारा आखिरी इलेक्शन होगा- चंद्रबाबू नायडू



Arvind Kejriwal ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तीन सप्ताह पहले हुई विपक्ष की महारैली की तरह दिल्ली में आज रैली कर रहे हैं. तमाम विपक्षी नेता एक रैली में जंतर मंतर पर जमा हो रहे हैं. कोलकाता में हुई रैली का नेतृत्व ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने किया था, तो दिल्ली की रैली का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कर रहे हैं. 2019 लोकसभा चुनाव (2019 Lok Sabha Election) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ इस रैली से विपक्षी नेता बड़ा हल्लाबोल करेंगे.

रैली में शामिल होने के लिए कोलकाता से चलते समय ममता बनर्जी ने अपनी उस बात को एक बार फिर दोहराया, जो उन्होंने ब्रिगेड की रैली में कही थी- मोदी की एक्सपायरी डेट आ गई है. ममता ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी को पता है कि वे सत्ता में वापस नहीं आ रहे हैं. 15 दिन के अंदर चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा. देश एक बदलाव चाहता है. देश एकजुट भारत चाहता है, जहां पर लोकतंत्र और एकजुटता चलती रहे.’

रैली का आयोजन करने वाली आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद यादव हिस्सा लेंगे.

उन्होंने बताया, समाजवादी पार्टी (SP), DMK, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), राष्ट्रीय लोक दल और अन्य पार्टियों के नेता भी महा रैली को संबोधित करेंगे. उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी रैली में शिरकत कर रहे हैं तो दिल्ली सरकार में मंत्री राय ने कहा कि उन्हें निमंत्रण भेजा गया है. राय ने बताया कि पार्टी ने उन सभी विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा है जो पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष बनर्जी की ओर से आयोजित की गई बीजेपी विरोधी रैली में आए थे.

सूत्रों ने बताया कि आम चुनाव में कुछ महीने ही शेष रह गए हैं, ऐसे में यह रैली बीजेपी और उसके राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगियों को चुनौती देने के वास्ते एक महागठबंधन बनाने के लिए विपक्षी नेताओं को साथ लाएगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here