Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Narayanpur: CAF jawan commits suicide after being shot with service rifle; Naxalites snatch rifle after attacking jawan | नारायणपुर में पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

  • ओरछा स्थित छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स कैंप में देर शाम की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं
  • दूसरी घटना: नक्सलियों ने जवान पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसकी राइफल छीनकर भागे

Dainik Bhaskar

Mar 05, 2020, 11:15 AM IST

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बुधवार देर शाम छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के जवान ने आत्महत्या कर ली। उसने सर्विस राइफल से सिर में गोली मारी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो वह नीचे गिरा पड़ा था। फिलहाल, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की पुष्टि आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने की है। जवान का नाम अनिल यादव था और वह सीएएफ की 16वीं बटालियन कैंप में ओरक्षा थाना क्षेत्र में तैनात था। 

दूसरी घटना: नक्सलियों ने जवान पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसकी राइफल छीनकर भागे
वहीं नारायणपुर में ही गुरुवार सुबह एक और घटना हुई है। गुरुवार सुबह ड्यूटी पर निकले जवान राम प्रसाद पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवान पर कुल्हाड़ी से वार करने के बाद नक्सली उसकी राइफल छीनकर भाग निकले। कुल्हाड़ी के अचानक हुए इस हमले में जवान चोटिल हुआ है। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। 
 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here