कार्य में लापरवाही पर तीन अधिकारियों की विभागीय जाँच


कार्य में लापरवाही पर तीन अधिकारियों की विभागीय जाँच


राजस्व वसूली को लेकर कंपनी का रुख सख्त 


भोपाल : गुरूवार, मार्च 5, 2020, 18:38 IST

राजस्व वसूली के लिये निर्धारित लक्ष्य और उपभोक्ता सेवाओं के प्रति रूचि नहीं दिखाने और कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तीन वरिष्ठ अधिकारियों की विभागीय जाँच के निर्देश जारी किये गये हैं। इनमें तत्कालीन उप-महाप्रबंधक ग्वालियर श्री गगन देव, गोहद के श्री हरीश मेहता तथा रायसेन के श्री के.के. सिंह शामिल हैं।

इसी प्रकार डबरा के उप-महाप्रबंधक श्री जी.एस. लांबा को प्रति यूनिट नगद राजस्व वसूली (सीआरपीयू) में कमी तथा कार्य में कोताही बरतने के चलते आरोप पत्र जारी किया गया है। इनके अलावा कंपनी ने संचालन एवं संधारण भोपाल के तत्कालीन उप-महाप्रबंधक श्री एम.एल. निकरवार तथा मौजूदा महा-प्रबंधक श्री प्रदीप सिंह चौहान को भी राजस्व वसूली में गिरावट आने और उनके द्वारा राजस्व वसूली में रूचि न लेने के मद्देनजर कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here