disha patani mirror selfie: ब्रालेट टॉप और रिप्ड जींस में दिशा पाटनी ने लगाई ‘आग’ – disha patani flaunts her toned body in bralette top and ripped jeans

दिशा पाटनी ने एक बार इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड फैशन की तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करती दिखीं, जिसे देख फैन्स के दिलों की भी धड़कन बढ़ गई।

Published By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

दिशा पाटनी उन अदाकारों में से एक हैं जो बोल्ड फैशन को भी फॉलो करने से कतराती नहीं है। यह ऐक्ट्रेस अपनी सुपर फिट ऐंड टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करना पसंद करती है। शायद यही वजह है कि इस बार भी दिशा ने कुछ ऐसे कपड़े चुने जिसमें उनका अंदाज देख फैन्स ने उन्हें ‘आग’ का टाइटल दे दिया।

एक इवेंट में शरीक होने के लिए दिशा ने कैजुअल ऐंड बोल्ड मिक्स कपड़े चुने। उन्होंने ब्लू रिप्ड जींस पहनी थी, इसके साथ उन्होंने ब्लैक ब्रालेट टॉप पहना था। इस टॉप पर डेलिकेट लेस वर्क भी किया गया था, जो काफी फैंसी लग रहा था। स्ट्रैप टॉप का फ्रंट नेक डिजाइन प्लंजिंग था, जो बस्ट एरिया को हाईलाइट कर रहा था।

हॉट ब्लैक ड्रेस में दिशा की ये तस्वीरें कहीं आपने तो नहीं कर दी थीं मिस

  • हॉट ब्लैक ड्रेस में दिशा की ये तस्वीरें कहीं आपने तो नहीं कर दी थीं मिस

    दिशा पाटनी हर बार अपने लुक से फैन्स को इम्प्रेस करती रहती हैं और चाहे स्टाइल जो भी हो उसमें हॉटनेस का टच देखने को मिल ही जाता है। यही टच दिशा की उन आउटफिट्स में भी देखने को मिला जो उन्होंने फिल्म ‘मलंग’ के प्रमोशन के दौरान पहनी थीं। वैसे सबसे हॉट ड्रेस तो इस अदाकारा ने मूवी के लिए रखी गई उस पार्टी में पहनी थी जो कुणाल खेमू ने ऑर्गनाइज की थी। अगर आपने दिशा के इस लुक को मिस कर दिया था तो अब इसकी तस्वीरें देख लीजिए।

  • दिशा की सेक्सी ब्लैक ड्रेस

    फिल्म की कास्ट के लिए रखी गई खास डिनर पार्टी में दिशा सेक्सी ब्लैक ड्रेस पहनी नजर आई थीं।

  • ड्रेस में थी प्लंजिंग नेकलाइन डिजाइन

    इस ड्रेस में सिल्वर चेन से स्पैगटी स्टाइल की स्लीव्स बनाई गई थी। वहीं ड्रेस का फ्रंट नेक फॉल इलिजाबेथ नेकलाइन जैसा लुक दे रहा था।

  • ड्रेस का फॉल था परफेक्ट

    ब्लैक शॉर्ट ड्रेस का मटीरियल ऐसा था जो शाइन कर रहा था। इस क्लोद के कारण ड्रेस का फॉल बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। इससे दिशा के फिगर पर यह ड्रेस काफी अच्छी लग रही थी।

  • जूलरी को रखा बेहद सिंपल

    प्लंजिंग नेकलाइन को और हाईलाइट दिशा का नेकपीस कर रहा था। उन्होंने गोल्डन चेन और पैंडेंट पहना था, जो नेकलाइन गेप के बिल्कुल बीच में फॉल हो रहा था।

  • हील्स की जगह चुनी फ्लैट सैंडल्स

    इसके साथ दिशा ने हील्स की जगह ब्लैक फ्लैट सैंडल्स चुनी थीं, जिसका बेल्ट गोल्डन था। वहीं हाथ में उन्होंने ब्लैक मटीरियल बेस्ड पर्स कैरी किया था जिस पर रिच वाइट स्टोन वर्क नजर आ रहा था।

  • कमाली की लग रही थीं दिशा पाटनी

    ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के लिए दिशा ने अपनी मेकअप को नैचरल रखते हुए आंखों को ब्लू आईशैडो से हाईलाइट किया था। वही बालों को उन्होंने खुला ही रखा था, जिससे उनके नैचरली वेवी हेयर की खूबसूरती देखने को मिल रही थी। कहने की जरूरत नहीं कि दिशा इस ड्रेस में बेहद गॉरजस ऐंड हॉट नजर आ रही थीं। (फोटो साभार: योगेन शाह)

दिशा ने इस लुक को पूरा करते हुए ब्लैक लेदर ऐंकल लेंथ बूट्स पहने थे। वहीं उन्होंने स्मॉल स्लिंग पर्स भी कैरी किया था, जिसका लुक स्टाइलिश के साथ ही क्यूट भी लग रहा था। वहीं उन्होंने कानों में गोल्डन लूप्स पहने थे।

ऐक्ट्रेस ने अपने मेकअप को न्यूड टोन रखते हुए आईज को बोल्ड आईशैडो से हाईलाइट किया था। वहीं बालों को उन्होंने साइड पार्ट करते हुए बैक कॉम्बिंग से पफी लुक दिया था। इंस्टाग्राम पर मिरर सेल्फी में और इवेंट के दौरान उनके बाल अलग स्टाइल में नजर आए। वह जब इवेंट वेन्यू पर स्पॉट की गईं तो उन्होंने अपने बालों को बीच वेव लुक दे दिया था। वैसे कहने की जरूरत नहीं लेकिन यह कोई भी मानेगा कि इस लुक में दिशा वाकई काफी शानदार दिख रही थीं।

Web Title disha patani flaunts her toned body in bralette top and ripped jeans(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here