Coronavirus: 350 Indian laborers closed in a college in Birgunj, Nepal – Coronavirus: नेपाल के बीरगंज में साढ़े तीन सौ भारतीय मजदूर एक कॉलेज में बंद

Coronavirus: नेपाल के बीरगंज में साढ़े तीन सौ भारतीय मजदूर एक कॉलेज में बंद

नेपाल के बीरगंज में एक कॉलेज में बंद भारतीय मजदूर.

नई दिल्ली:

नेपाल के बीरगंज से ख़बर आ रही है कि वहां करीबी साढ़े तीन सौ भारतीय मज़दूरों को एक कॉलेज में बंद करके रखा गया है. ये मज़दूर पैदल भारत लौट रहे थे. उनको लॉकडाउन की वजह से रोक लिया गया और बीरगंज के ठाकुराम बहुमुखी कॉलेज में बंद कर दिया गया. ये कल आधी रात में हुआ. 

जानकारी के मुताबिक़ उनको अभी तक नहीं छोड़ा गया है. जिनके साथ परिवार हैं उनको ज़रूर खुले मैदान में रहने दिया गया है. बंद मज़दूरों का आरोप है कि उनको खाने-पीने में भारी दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा है. 

लॉकडाउन की वजह से नेपाल में हज़ारों की तादाद में भारतीय मज़दूर फंसे हैं. भारत-नेपाल सीमा सील होने की वजह से उनका भारत लौटना संभव नहीं है. लिहाज़ा वे बार्डर खुलने के इंतज़ार में हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here