Bulandshahr Violence Kumar Vishwas Tweeted Subodh Kumar Singh Photo And A Poem Rt | बुलंदशहर हिंसा: शहीद सुबोध कुमार की तस्वीर के साथ कुमार विश्वास ने लिखी कविता, यहां पढ़ें

बुलंदशहर हिंसा: शहीद सुबोध कुमार की तस्वीर के साथ कुमार विश्वास ने लिखी कविता, यहां पढ़ें



यूपी के बुलंदशहर में हुई हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की तस्वीर को आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक कविता भी लिखी है. कुमार ने लिखा है..

लुटे सियासत की मंडी में और झूठी रुसवाई में

जाने कितना वक़्त लगेगा रिश्तों की तुरपाई में…!

सत्ता के लिए ये नेता कुछ भी कर सकते हैं!

अंधभक्तो जाग जाओ, देश के सौहार्द्र को आग मत लगाओ!

नहीं तो कुछ नहीं बचेगा इन नरभक्षियों की दुकानों के अलावा

गौरतलब है कि पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर जिले में सोमवार दिन में यह अफवाह फैली थी कि यहां एक खेत में कथित रूप से गोवंश के टुकड़े मिले हैं. आरोप लगा कि एक संप्रदाय विशेष के लोगों ने यह गोहत्या की है. अफवाह फैलने के बाद लोगों ने गोवंश के शव के अवशेषों के साथ सड़क जाम कर दी.

देखते ही देखते यहां कुछ और गांवों के लोग जुट गए. सैकड़ों लोगों के विरोध-प्रदर्शन करने की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची जिसके बाद भीड़ का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा: गांववालों को पुलिस कार्रवाई का डर, घर छोड़कर खेतों में रह रहे लोग

पुलिस ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की, जिसके बाद भीड़ और उग्र हो गई. इसमें सुमित कुमार नाम के एक लड़के को भी गोली लगी, जिसकी बाद में मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

गुस्साई भीड़ ने बुलंदशहर के स्याना थाने को फूंक दिया. इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर घेरकर हमला किया. भीड़ के प्रकोप से बचने के लिए सुबोध कुमार सिंह और उनकी टीम खेत में जा घुसी लेकिन उपद्रवियों ने पीछा कर उन पर वहां भी हमला बोल दिया और उनकी मौत हो गई.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here