Raipur News In Hindi : Coronavirus Chhattisgarh Dhamtari COVID-19 Lockdown Updates: District Administration Action Violators, FIR lodged Against 7 | सन्नाटा देख लोग कर रहे थे चिकन पार्टी, क्वारैंटाइन सेंटर से भाग निकले मजदूर

  • जिला प्रशासन धारा 144 का उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत की कार्रवाई 
  • 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भागे हुए मजदूरों की तलाश जारी 

दैनिक भास्कर

Apr 04, 2020, 05:31 PM IST

धमतरी. शहर में लॉकडाउन के 11वें दिन प्रशासन ने कुछ लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाई। पुलिस अधिकारी जब शहर की निगरानी करने निकले तो उन्होंने पाया कि कुछ लोग लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने की बजाए पार्टी कर रहे हैं। ऐसे 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एक स्कूल में अन्य राज्यों के कुछ मजदूरों के रखा गया था, वह भी यहां से भाग गए। दोनों ही मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है। 

खाली प्लाट में चल रही थी दावत 
पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर वार्ड स्थित एक खाली प्लाट में कुछ लोग पार्टी कर रहे हैं। यहां लॉकडाउन के नियमों का मजाक चिकन पार्टी के साथ उड़ाया गया। लोग दावत में इतने मस्त थे कि पुलिस के आने की भी भनक इन्हें नहीं लगी। पुलिस ने देव कुमार साहू,भुनेश्वर निषाद, गोलू सोनकर,अजय साहू, छोटू सोनकर, दादू सोनकर और बब्बू  नाम के युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

और वो भाग गए 
धमतरी के ही कचना गांव के एक स्कूल से 4 मजदूर दीवार फांद कर फरार हो गए। कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने 4 दिन पहले  64 मजदूरों को स्कूल में रखा था। वहां इनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई थी। यह मजदूर ओडिशा से हरियाणा और राजस्थान लौट रहे थे। क्वारैंटाइन के दौरान मजदूरों से कहा गया था कि स्थिति सामान्य होने तक वह यहीं रहें, मगर अब भागने वाले मजदूरों की तलाश जारी है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here