Erica Fernandes Faints On Kasautii Zindagii Kay 2 Shooting Halts | Kasautii Zindagii Kay 2 : ‘प्रेरणा’ एरिका फर्नांडिस की अचानक बिगड़ गई तबीयत, रोकनी पड़ी शूटिंग

Kasautii Zindagii Kay 2 : 'प्रेरणा' एरिका फर्नांडिस की अचानक बिगड़ गई तबीयत, रोकनी पड़ी शूटिंग



स्टार टीवी पर प्रसारित होने वाले शो Kasautii Zindagii Kay 2 में प्रेरणा का रोल निभाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक मंगलवार को शो की शूटिंग के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया, वो बेहोश हो गई. बताया जा रहा है कि एरिका के होश में आने तक शूटिंग को रोक दिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक एरिका मंगलवार को शो की शूटिंग कर रही थी. इस दौरान उन्हें चक्कर आ गया. इसके बाद शूटिंग को रोक दिया गया. एरिका ने कुछ देर वेनिटी वैन में आराम किया. घर जाने की बजाए उन्होंने अपना काम जारी रखा. तबीयत ठीक होने पर वह सेट पर लौट आई.फिर वापस आकर सीन पूरा किया. खबरें हैं कि एरिका जब सेट पर आई थीं उस दौरान भी उनकी तबीयत खराब थी. वो काम खत्म कर जल्द ही घर वापस जाना चाहती थीं. एरिका बिना ब्रेक लिए लगातार काम कर रही हैं.बताया जा रहा है कि एरिका का सेट पर ही सबसे ज्यादा वक्त बीतता है.ये भी कहा जा रहा है कि ब्रॅाडकास्ट ईशू के कारण एरिका के साथ कसौटी जिंदगी की 2 के कई प्रमुख किरदार शो से ब्रेक नहीं ले पा रहे हैं. वह इस शो की लगातार शूटिंग कर रहे हैं. फिलहाल इन दोनों कसौटी जिंदगी की 2 में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here