गुजरात में कोरोना से जंग हारा 14 महीने का मासूम, देश में 24 घंटे में 502 नए केस, 13 मौतें – Gujarat jamnagar 14 month old child dies from corona virus

  • गुजरात में मंगलवार को कोरोना से 4 लोगों की मौत
  • देश में कोरोना वायरस के 4700 से ज्यादा केस

देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. गुजरात के जामनगर में 14 महीने का बच्चा कोरोना का शिकार हो गया. रविवार को ही बच्चे के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया. गुजरात में कोरोना वायरस से मंगलवार को चौथी मौत हुई. यहां पर अब तक 16 लोगों की जान इस महामारी के कारण जा चुकी है.

इससे पहले गुजरात में मंगलवार को ही सूरत और पाटन में भी एक-एक मौत हुई. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते आतंक के बीच केंद्र सरकार ने लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है. बावजूद इसके कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही.

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 4784 हो चुकी है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 124 तक पहुंच गया है. हालांकि अबतक 325 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घर लौट चुके हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1000 से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण है, जबकि 64 मरीजों की मौत हो चुकी है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 502 केस सामने आए हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हुई है.

अहमदाबाद नगर निगम ने लिया ये फैसला

इस बीच, मंगलवार को अहमदाबाद नगर निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए शहर के मुख्य ब्रिज को बुधवार से संपूर्ण बंद करने का फैसला लिया है. इतना ही नहीं कालूपुर इलाके में लगने वाले सब्जी और फल बाजार को भी बंद करने का फैसला लिया गया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

अहमदाबाद नगर निगम के कमिश्नर विजर ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें शहर को जोड़ने वाले मुख्य ब्रिज को कोरोना के बढ़ते आतंक को देखते हुए बंद करने का निर्णय लिया. साथ ही साथ अहमदाबाद के सबसे बड़े फल और सब्जी मार्केट को बुधवार से संपूर्ण बंद करने का आदेश दिया है. माना जा रहा है कि फल और सब्जी बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता था जिसके बाद ये फैसला लिया गया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के 19 मामले सामने आए हैं, जिसमें अहमदाबाद के 13 मामले हैं. शहर के कई इलाकों में कोरोना के बढ़ते खतरे को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन सख्त फैसले ले रहा है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग घरों में रहें और कोरोना के खतरे से सुरक्षित रहें.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here