सुपर पिंक मून: वृष राशि वालों के संबंध होंगे मधुर, जानें- आपकी राशि पर क्या होगा असर – Super pink moon 2020 8 april purnima full moon effect on zodiac sign horoscope astrology prediction lbs

इस साल 8 अप्रैल 2020 को मनाई जाने वाली पूर्णिमा पर सुपर पिंक मून दिखाई दे रहा है. सुपर पिंक मून के दौरान चंद्रमा अपने औसत साइज से 14 फीसदी बड़ा और 30 प्रतिशत ज़्यादा चमकता है. ज्योतिष के दृष्टिकोण से इस बार चंद्रमा कन्या राशि में है और सूर्य मीन राशि में है. हालांकि, इस बार चंद्रमा पर देवगुरु बृहस्पति की नवम दृष्टि पड़ रही है, लेकिन फिलहाल ग्रहों की स्थिति बहुत ख़ास नहीं है.

मकर राशि में देवगुरु बृहस्पति, यम, मंगल और शनि यानी चार अलग-अलग और बहुत प्रभावशाली ग्रहों की युति बनी हुई है. ऐसे में चंद्रमा पर केवल सूर्य और बुध की दृष्टि जा रही है. बुध सप्तम दृष्टि से अपने ही घर को देख रहा है, इस कारण कन्या राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. बृहस्पति की सप्तम दृष्टि बहुत कारगर मानी जाती है. जानिए, आपकी राशि के मुताबिक ये सुपर मून आपके जीवन पर कैसा प्रभाव डालेगा.

Super Pink Moon: दिखा साल का सबसे बड़ा और चमकदार चांद, देखें नजारा

1-मेष राशि

स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना पड़ेगा और आपके क्रियात्मक विचार बहुत अच्छे रहेंगे. वहीं, विद्या प्राप्ति को लेकर आपकी इच्छा प्रबल होगी. आपके खर्चे बढ़ेंगे.

2- वृष राशि

आपका संतान के प्रति प्रेम बढ़ेगा और परिवार के सदस्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा. आपके संबंध पहले से मधुर होंगे और मन में पहले से कम चंचलता होगी.

3- मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी. आपका मन घर बैठकर भी खुश रहेगा. काम के प्रति आपका मन लगेगा.

4-कर्क राशि

आपके संबंध पहले से बहुत मधुर रहेंगे. आपका अपने ऊपर ज्यादा ध्यान रहेगा. विद्या प्राप्ति के ऊपर आप का ध्यान रहेगा. भाग्य आपका पूर्णतः साथ देगा.

5-सिंह राशि

वाणी पर थोड़ा संयम रखें. मधुर वाणी द्वारा आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. कुछ नया सीखना और अध्यात्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना ज़रूरी है.

6- कन्या राशि

आपके लिए समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा. मन में किसी प्रकार की दुविधा दूर होगी. साथ ही साथ ज्ञान में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे.

25 अप्रैल तक के लिए बदलेगी बुध ग्रह की दशा, जानें- आपकी राशि पर क्या होगा असर

7-तुला राशि

आपको थोड़ा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. नींद में परेशानी आ सकती है. लेकिन आपकी नई विचारधारा की सराहना की जाएगी.

8-वृश्चिक राशि

जो काम स्थगित थे अब वो सक्रिय होंगे. साथ ही आपका ध्यान परिवार और संबंधों की तरफ रहेगा. आप सबको एक साथ लेकर मिल जुलकर चलने का प्रयास करेंगे. जो आने वाले समय में बहुत अच्छा रहेगा.

9-धनु राशि

आपके लिए समय शुभ रहेगा. कार्य के दृष्टिकोण से घर परिवार में किसी भी प्रकार का तनाव चल रहा था तो वो दूर होता हुआ नज़र आ रहा है. आपके काम को सराहा जाएगा. आपका मन अपने कार्य के प्रति ज़्यादा लगेगा.

10- मकर राशि

आपके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा. मित्रता बढ़ेगी और आध्यात्मिक चीज़ों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा. वहीं, आपके संबंध मधुर होंगे और आपके आस पास के लोग आपसे लाभान्वित होंगे.

11- कुम्भ राशि

आपके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा और खूब सराहना मिलेगी. बल बुद्धि द्वारा कई चीज़ें हासिल करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है. छोटी बात को लेकर टेंशन या फिर मानसिक विकार उत्पन्न हो सकता है.

12- मीन राशि

आपके लिए समय बुधादित्य के रूप में चमकेगा. आपके संबंध अपने जीवनसाथी के साथ बहुत मधुर रहेंगे. आपका पूरा ध्यान अपने परिवार के प्रति लगा रहेगा और ज्ञान बढ़ेगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here