विधायक के कुछ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.
तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन (Lockdown) का एलान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किया.
विधायक ने की ये अपील
अपने वीडियो के जरिए विधायक कुंवरसिंह निषाद लगातार लोगों से सतर्क रहने की अपील करते दिख रहे है. वीडियो में विधायक कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए लोग को अपने घर पर ही रहने और साफ-सफाई का खास ख्याल रखने की नसीहत दे रहे हैं. विधायक कुंवर सिंह निषाद इस लॉकडाउन का बखूबी पालन कर रहे हैं और लॉकडाउन के दौरान घर पर बच्चों के साथ कैरम खेलते खेलकर अपना वक्त बिता रहे हैं.
विधायक घर के काम कर रहे हैं.
तो वहीं अपनी पत्नी के साथ पकौड़े बनाते हुए विधायक कुंवरसिंह निषाद के कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस मसले पर चर्चा के दौरान न्यूज 18 से विधायक निषाद ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के खिलाफ इस जंग में हम सरकार के हाथ मजबूत कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल अपने सारे कार्यक्रम और दौरे रद्द कर दिया है. अपना समय घर पर ही देने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ आवश्यक कार्य आने पर ही हुए घर से बाहर निकलते हैं. नहीं तो घर में बच्चों के साथ समय बिताते हैं.
isgarh
घर पर ये काम कर रहे हैं विधायक
विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि इस भागदौड़ से समय नहीं मिलता था और परिवार को इस समय नहीं दे पाते थे. लेकिन इस लॉकडाउन के समय का सदुपयोग करते हुए लगातार घर में अपने परिवारजनों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं. घर के कार्यों में भी हाथ बटा रहे हैं. विधायक का मानना है कि ऐसा कर कर उन्हें काफी मिल रही है. साथ ही लोगों से भी अपील किया है कि वे भी अपने घर परिवार के बीच रहकर एक अच्छा माहौल बनाएं. घर के कामों में भी हाथ बटाएं और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें. इस वैश्विक महामारी के खिलाफ सरकार का हाथ मजबूत करें.
ये भी पढ़ें:
BJP स्थापना दिवस: पार्टी ने पूरे किए 40 साल, पूर्व CM रमन सिंह ने इस खास पल को किया याद
खेत की रखवाली करने गए ग्रामीण को नक्सलियों ने मार डाला, बेटे की भी कर चुके है हत्या
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बालोद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 2:21 PM IST


