क्या बढ़ेगा लॉकडाउन? अब इस राज्य के सीएम ने PM से की अवधि बढ़ाने की अपील – Coronavirus lockdown timing puducherry cm v narayanasamy pm narendra modi

  • लॉकडाउन बढ़ाने पर राज्यों की अपील
  • अब पुडुचेरी के सीएम ने की मांग

कोरोना वायरस का संकट देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस वायरस से प्रभावित केस की संख्या 5 हजार के पार चली गई है, इस बीच अब लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग की जा रही है. बुधवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने भी इसी का समर्थन किया.

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की मांग करेगी. लोगों का घरों में रहना ही कोरोना वायरस को फैलने से बचा सकता है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था. जो कि 25 मार्च से शुरू होकर 14 अप्रैल तक जारी रहना था, लेकिन अब जब देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं तो कई राज्यों की ओर से इसकी अवधि बढ़ाने की सलाह दी जा रही है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

किस राज्य ने क्या रखी मांग?

सबसे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की ओर से लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग की गई. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री से अपील है कि लॉकडाउन को कम से कम दो हफ्तों के लिए बढ़ाया जाए. सीएम ने कहा कि अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को सुधारा जा सकता है, लेकिन लोगों की जान ज्यादा जरूरी है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से भी इसी तरह की अपील की गई.

भारत सरकार की ओर से सभी अटकलों पर मंगलवार को जवाब भी दिया गया. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि अभी लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन कोरोना वायरस के केस की स्थिति और राज्यों के द्वारा मिल रहे फीडबैक के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा. कुछ राज्यों ने इसे चरणबद्ध तरीके से भी हटाने की सलाह दी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here