सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है. ( फाइल फोटो)
पीएम मोदी (PM Narendra Modi) की इस अपील पर कांग्रेस (Congress) ने निशाना साधा है. छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी दल कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी की इस अपील पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने रविवार रात ठीक 9 बजे से पहले एक ट्वीट किया. इस ट्वीट के जरिए सीएम बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी की दीया जलाने की अपील पर तंज कसा. अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जहां एक तरफ देश पूरे आत्मबल के साथ लॉकडाउन (Lockdown) और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करते हुए कोरोना (COVID-19) के खिलाफ लड़ रहा है. ऐसे में कुछ अंधविश्वासी लोग टोटकों की सीख भी दे रहे हैं, इनसे हर संभव बचें.
जहां एक तरफ देश पूरे आत्मबल के साथ #LockDown और #Social_Distancing का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है।
हमारे चिकित्सक पर्याप्त स्वास्थ्य व्यवस्थाएं न होने के बाद भी मानव सेवा में लगे हुए हैं।
ऐसे में कुछ अंधविश्वासी लोग टोटकों की सीख भी दे रहे हैं, इनसे हर संभव बचें।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 5, 2020
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने जलाए दिए
तो वहीं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former CM Dr. Raman Singh) ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का साथ देते हुए रविवार की रात 9 बजे अपने परिवार के साथ दीया जलाया. अपने ट्वीट में रमन सिंह ने कहा कि यह जंग किसी एक की नहीं बल्कि पूरे देश की है, आज कोरोना के विरुद्ध पूरा राष्ट्र विभिन्न माध्यमों से प्रकाशमय होकर अपनी एकता का परिचय दे रहा है.
यह जंग किसी एक की नहीं बल्कि पूरे देश की है, आज कोरोना के विरुद्ध पूरा राष्ट्र विभिन्न माध्यमों से प्रकाशमय होकर अपनी एकता का परिचय दे रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सुझाव अनुरूप इस एकता के प्रकाश में सपरिवार ज्योत प्रज्ज्वलित कर योगदान दिया। #9बजे9मिनट pic.twitter.com/JDHozJ6F1k
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 5, 2020
ये भी पढ़ें:
महासमुंद: PM नरेंद्र मोदी की अपील पर लोगों ने जलाए दिए, कोरोना से लड़ने का दिया संदेश
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 9:27 AM IST


