Coronavirus: कोरोना से जंग में पूर्व सैनिकों ने सड़कों पर उतर संभाला मोर्चा, ऐसे कर रहे पुलिस की मदद Ex-servicemen took over the war on the road from Corona, helping the police | bilaspur – News in Hindi

Coronavirus: कोरोना से जंग में पूर्व सैनिकों ने सड़कों पर उतर संभाला मोर्चा, ऐसे कर रहे पुलिस की मदद

बिलासपुर में पूर्व सैनिक भी सड़क पर सेवाएं दे रहे हैं.

छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है और पुलिस लगातार शहर और गांव के चौक चौराहों पर दिन रात निगरानी करते हुए लोगों को घर में रहने की समझाइश दे रह हैं.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है और पुलिस लगातार शहर और गांव के चौक-चौराहों पर दिन रात निगरानी करते हुए लोगों को घर में रहने की समझाइश दे रही है. बिलासपुर जिले में पुलिस बल के साथ रिटायर्ड फौजियों ने भी सड़कों पर उतर कर कमान संभाल ली है. शहर और पूरे बिलासपुर संभाग के करीब 115 पूर्व फौजी स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरकर ड्यूटी कर रहे हैं.

पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह राणा का कहना है कि कोरोना की लड़ाई किसी सरहद पर रक्षा करने और लड़ाई लड़ने से कम नहीं है. जिस तरह पुलिसबल लगातार काम कर रही है, उसे देखते हुए हमें आगे आकर हाथ बंटाने का ख्याल आया, जिसके बाद समस्त बिलासपुर संभाग में 115 रिटायर्ड फौजियों का संगठन ‘सिपाही’ जिसके तहत ये इसी तरह सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक कार्य करते रहे हैं, लेकिन इस बार बात रक्षा की और कोरोना से लड़ाई की है जिसमें पुलिस का समर्पण देखकर उनके अंदर का सरहद पर बैठा फौजी जाग गया और उन्होंने पुलिस के साथ ड्यूटी करने का निर्णय लिया.

चौक चौराहों पर कर रहे ड्यूटी
राणा ने बताया कि उन्होंने बाकायदा आईजी से मिलकर ऑन ड्यूटी पास बनवाया है और सेवा में जुट गए हैं. इतना ही नहीं आम लोगों को मदद भी इनके द्वारा पहुंचाई जा रही है. पूर्व सैनिकों के इस सेवा भाव को लोगों की सराहना मिल रही है. पुलिस इनके साथ मिलकर कोरोना से चल रही जंग में जीत की तैयारी में जुटी है. पूर्व सैनिक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ड्यूटी कर रहे हैं.ये भी पढ़ें:
लॉकडउन में दवाइयों की होम डिलेवरी करवा रही सरकार, मुंगेली में हैं इन नंबर पर करें कॉल

CORONA से परेशान होकर आत्महत्या करने की वाट्सएप पर फैलाई अफवाह, युवक पर FIR दर्ज 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बिलासपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 9, 2020, 10:46 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here