COVID-19: छत्तीसगढ़ की पहली Corona संक्रमित मरीज हुई स्वस्थ, एम्स से छुट्टी-COVID 19 Chhattisgarhs first Corona infected patient becomes healthy discharged from AIIMS | raipur – News in Hindi

COVID-19 : छत्तीसगढ़ की पहली Corona संक्रमित मरीज हुई स्वस्थ, AIIMS से छुट्टी

कोरोना वायरस से 24 वर्षीय संक्रमित युवती पूरी तरह से ठीक होकर घर चली गई. (File Photo)

राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित पहली मरीज को शुक्रवार को पूर्णतः स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. कोरोना वायरस से संक्रमित युवती (24) का इलाज एम्स रायपुर में चल रहा था.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की पहली कोरोना संक्रमित मरीज (Corona infected Patient) के स्वस्थ होने के बाद उसे रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Aiims, Raipur) से छुट्टी दे दी गई है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित पहली मरीज को शुक्रवार को पूर्णतः स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी (Discharge form Hospital) दे दी गई है. कोरोना वायरस से संक्रमित युवती (24) का इलाज एम्स रायपुर में चल रहा था.

19 मार्च को रायपुर एम्स में कराया गया था भर्ती

लंदन से रायपुर लौटी इस युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद उसे 19 मार्च को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या पांच रह गई हैं. इसमें से चार संक्रमितों का इलाज एम्स अस्पताल रायपुर तथा एक का मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में चल रहा है.

सात में से तीन मरीज हुए स्वस्थउन्होंने बताया कि एम्स में भर्ती कुल सात संक्रमित मरीजों में से तीन मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो चुके हैं. इसी तरह बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज को बृहस्पतिवार को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे गई थी.

ये भी पढ़ें: Coronavirus इफेक्ट: छत्तीसगढ़ की जेलों से छोड़े गए अब तक 584 कैदी

महासमुंद का ये परिवार घर पर ही तैयार कर रहा मास्क, मुफ्त कर रहे सप्लाई 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 4, 2020, 10:12 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here