कुंवारा बताकर किया शोषण, युवती को दी गोली मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, Exploited a girl molested and then threatened to kill her police arrested accused | jashpur – News in Hindi

कुंवारा बताकर किया शोषण, युवती को दी गोली मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. (Demo Pic)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले से शादी का झांसा देकर एक युवती के दैहिक शोषण (Physical Abuse) का मामला सामने आया है.

जशपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले से शादी का झांसा देकर एक युवती के दैहिक शोषण (Physical Abuse) का मामला सामने आया है. दरअसल, शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी युवक ने खुद को कुंवारा बताया. फिर शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करता रहा. जब पीड़ित युवती को पता चला कि ये शख्स शादीशुदा है तो उसने मिलना-जुलना कम कर दिया. इसके बाद आरोपी युवती को धमकी देने लगा. युवती का आरोप है कि इस शख्स ने उसे गोली मारने की धमकी तक दे दी. यहां तक की आरोपी के भाई पर भी युवती को धमकाने का आरोप लगा है. फिलहाल, मामले की शिकायत के बाद पुलिस (Police) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुरकुंगा निवासी रंजीत चौहान की मुलाकात एक साल पहले एक युवती से हुई थी. युवती का आरोप है कि उसने खुद को कुंवारा बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया. फिर उसका लगातार दैहिक शोषण करता रहा. युवती का कहना है कि जब भी आरोपी को शादी की बात कहती तो वो टालमटोल करता रहता था.
युवती का कहना है कि इसी बीच पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और वो धोखा दे रहा है. तभी से उससे मिलना जुलना बंद कर दिया. इसी बीच आरोपी बार-बार मिलने का दबाव बनाता रहा और नहीं मिलने पर गोली मारने की धमकी भी देने लगा. इस बात से घबराकर युवती पुलिस से मामले की शिकायत कर दी.

पुलिस ने कही ये बात

इस पूरे मामले में नारायणपुर थाना प्रभारी ललित सिंह नेगी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसके बड़े भाई दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जशपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 10, 2020, 4:57 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here