लॉकडाउन में खंडवा में गरीबों को प्रतिदिन भोजन


लॉकडाउन में खंडवा में गरीबों को प्रतिदिन भोजन


 


भोपाल : रविवार, अप्रैल 12, 2020, 21:43 IST

समाचार पत्र पत्रिका खण्डवा के दिनांक 12 अप्रैल के अंक में मुख्य पृष्ठ पर फोटो के साथ प्रकाशित खबर के संबंध में कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि जिस व्यक्ति श्री नटवर का फोटो पत्रिका समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है, वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। नटवर का परिवार इंदौर में रहता है। उन्होंने बताया कि खण्डवा जिले में खाद्यान्न व भोजन पर्याप्त मात्रा में जरूरतमंद लोगों को वितरित कराया जा रहा है। खण्डवा जिले में लॉकडाउन से परेशान सभी लोगों के लिए दोनों समय गरमा-गरम भोजन तैयार कराकर वितरण की व्यवस्था नगर निगम के माध्यम से की गईं है।

जिले में भोजन के प्रतिदिन 10 हजार से अधिक पैकेट नगर निगम के माध्यम से तैयार कराकर वितरित कराये जा रहे है। ये पैकेट सभी 50 वार्डो की गरीब बस्तियों तक पहुंचाएं जा रहे है। रविवार को सुबह के समय 6 हजार पैकेट और रात में 18 क्विंटल खिचड़ी तैयार कर वितरित कराई गई है।

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बताया कि शनिवार को शहरी क्षेत्र के मजदूरों और निराश्रित परिवारों को दोपहर के भोजन के लिए 6060 पैकेट वितरित किए गए। रात के भोजन के 12 क्विन्टल से अधिक खिचड़ी शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमन्दों को वितरित की गई।


महेश दुबे/बृजेश शर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here