शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की कृषि उपज मंडी में पुलिस ने कार्रवाई की है. एसपी जितेंद्र शुक्ला ने थोक सब्जी बाजार में चिल्हर में सब्जी बेच रहे विक्रेताओं पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है.
राजनांदगाव एसपी जितेन्द्र शुक्ला का कहना है कि जिले में लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ है. नया गंज मंडी में थोक सब्जी संचालित है और थोक दुकानों पर चिल्हर सब्जी नहीं बेचने का आदेश जारी किया गया है. लेकिन अभी भी कुछ दुकानदार चिल्हर सब्जी बेच रहे थे. जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी. जिस पर जिला पुलिस और जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है.
इसलिए की कार्रवाई
राजनांदगाव एसपी जितेंद्र शुक्ला फुटकर दुकानदारों पर बरसे और कहा कि अगर चिल्हर सब्जी बेचेंगे और प्रशासन की बात नहीं मांनेंगे तो जेल भेजने का काम भी पुलिस करेगी. पुलिस के लगातार समझाने के बाद भी, जागरूक करने के बाद भी लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिसे लेकर अब पुलिस एक्शन के मूड में नजर आ रही है. इसी कड़ी में आज पुलिस ने शहर के बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी में पहुंचकर थोक सब्जी बाजार में चिल्लर सब्जी बेच रहे चिल्लर सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए उनको अंतिम चेतावनी दी.ये भी पढ़ें:
कोविड-19: लॉकडाउन में हजामत बनवाने को तरस रहे लोग, सैलून संचालकों की भी बढ़ी मुसीबतें
COVID-19: लॉकडाउन में आदिवासियों का राशन लूट रहे नक्सली, हर परिवार से 500 रुपए भी मांग रहे!
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए राजनांदगांव से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 14, 2020, 6:08 PM IST


