immunity boosting tips: बीमारियों से लड़ने के लिए रोजाना सुबह जरूर पिएं ये ड्रिंक्स – immunity boosting drinks you should include in your diet everyday

NBT

नई दिल्ली:Coronavirus ही नहीं, बल्कि छोटी-बड़ी बीमारियों से बचने के लिए इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है। इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रांग होने से आपके जल्द बीमार पड़ने की सम्भावना बहुत कम रहती है। अपने इम्यून सिस्टम को सही बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ ड्रिंक्स और फूड शामिल कर सकते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप लहसुन या ब्रॉकली को कच्चा चबा सकते हैं। अगर आप इसके शौकीन नहीं हैं तो इनकी जगह आप कुछ ड्रिंक्स भी ट्राई कर सकते हैं। यह स्वाद में भी अच्छे होंगे और इससे गर्मी में भी राहत मिलेगी।

नींबू और अदरक की चाय

NBT

नींबू और अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन होते हैं। इसे रोजाना एक कप पीने से आपका इम्युनिटी सिस्टम स्ट्रांग होता है। इस ड्रिंक को थोड़ा और बूस्ट देने के लिए आप इसमें ऊपर से थोड़ी इलाइची भी छिड़क सकते हैं।

ऑरेंज बूस्ट

यह सिंपल शेक आपके इम्युनिटी सिस्टम की बेहतरी में बहुत मदद करता है। इसे बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत:

-1 छिली हुई बड़ी गाजर

– 2 संतरे

– 100ml ऑरेंज जूस

– 1 चम्मच चिया सीड्स

– 200ml दही

– आधा चम्मच इलाइची

– आधा चम्मच घिसा हुआ अदरक

– आधा चम्मच नारियल का तेल

– आधा चम्मच हल्दी

NBT

कैसे बनाएं:

– ऊपर दी गई सभी चीजों को ब्लेंडर में डाल कर अच्छे से ब्लेंड कर लें।

– इसे ग्लास में डाल लें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

ऑरेंज जूस

अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते तो रोजाना सुबह नाश्ते के साथ ऑरेंज जूस पीने से भी आपके शरीर को पर्याप्त विटामिन सी मिलेगा। यह इन्फेक्शन्स से लड़ने में मदद करता है। अगर आपको ऑरेंज नहीं पसंद तो आप टमाटर का जूस भी पी सकते हैं।

NBT

केल, ब्रॉकली और पालक का जूस

अगर आपको हरी सब्जियां पसंद हैं तो विटामिन A ,K और C के साथ-साथ कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम और मैग्नेशियम से भरपूर इन सब्जियों का जूस बनाकर पी सकते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here