कोरोना के कारण टली राफेल की डिलीवरी, अब करना होगा कुछ और हफ्तों का इंतजार – Corona lockdown covid 19 effect delivery of rafale fighters delayed france

कोरोना के कारण पूरी दुनिया ठहर सी गई है. दुनिया की आधी आबादी घरों में कैद है. भारत में लॉकडाउन की मियाद को 19 दिन यानी 3 मई तक बढ़ा दिया है. इसका असर अब बड़े प्रोजेक्ट पर दिखने लगा है. खबर है कि लॉकडाउन की वजह से राफेल की डिलीवरी को कुछ हफ्तों के लिए टाल दिया गया है. यह फैसला फ्रांस और भारत दोनों ने लिया है.

भारतीय वायुसेना के सूत्रों का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए डिलिवरी की तारीख को बढ़ा दिया गया है. हालांकि, तैयारियां कर ली गई हैं. सूत्रों का कहना है कि राफेल की डिलीवरी में फ्रांस की ओर से देरी तो हो ही रही है, साथ ही अभी अंबाला एयरबेस पर कुछ काम बाकी है. अंबाला में ही राफेल का पहला स्क्वाड्रन बनाया गया है.

राफेल एयरक्रफ्ट को मई के आखिरी हफ्तों में भारत आना था, लेकिन अभी इसे कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ा गया है. अब माना जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद डिलीवरी की तारीख तय की जाएगी. कोरोना से सबसे अधिक फ्रांस भी प्रभावित है. फ्रांस में अब तक 1.43 लाख केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here