छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर शराब की अवैध तस्करी, DGP ने एसपी को दिए ये निर्देश Illegal smuggling of liquor on the borders of Chhattisgarh, DGP gave these instructions to SP | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर शराब की अवैध तस्करी, DGP ने एसपी को दिए ये निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन में शराब की दुकानों को बंद रखा है. (सांकेतिक फोटो)

डीजीपी डीएम अ​वस्थी ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को शराब की तस्करी और अवैध परिवहन तत्काल रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों से शराब की तस्करी की शिकायत पर डीजीपी सख्ती के मूड में हैं. डीजीपी डीएम अ​वस्थी ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को शराब की तस्करी और अवैध परिवहन तत्काल रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं. डीजीपी अवस्थी ने जारी निर्देश में कहा कि ऐसी शिकायतें मिली रही हैं कि राज्य के सीमावर्ती जिलों से शराब की तस्करी तेजी से की जा रही है, जिस पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाया जाए.

डीजीपी ने सख्त लहजे में यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों में शराब पकड़ी जाए, वहां के पुलिस अधीक्षक यह भी जानकारी दें कि अवैध शराब किस रास्ते से लाई गई है. इससे संबंधित थाना प्रभारी और एसडीओपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकें. साथ ही सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष सतर्कता के साथ शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई करें. इससे पहले भी अवैध शराब तस्करी के मामले में संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए निलंबन के आदेश जारी किए गए थे.

लॉकडाउन में ज्यादा तस्करी
दरअसल प्रदेश में लॉकडाउन होने और कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी शराब की दुकानो को बंद करने का निर्देश जारी कर रखे हैं. ऐसे में प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी अन्य राज्यों से की जा  रही है. इसको रोकने के लिए डीजीपी ने इस तरह के सख्त निर्देश जारी किये गये हैं.ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन 2.0: बिजली बिल ने बढ़ाई चिंता, किसी को नहीं मिला सरकार की इस योजना का लाभ

लॉकडाउन 2.0: ‘एक वक्त का खाना अपने पैसों से और एक वक्त भूखे रहना पड़ता था’

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 16, 2020, 11:05 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here