Lockdown 2.0: तमिलनाडु में फंसे सुकमा के मजदूर, कॉल सेंटर में फोन कर मांगी मदद, Sukma laborers stranded in Tamil Nadu in lock down 2 call center to seek help | sukma – News in Hindi

Lockdown 2.0: तमिलनाडु में फंसे सुकमा के मजदूर, कॉल सेंटर में फोन कर मांगी मदद

जिला प्रशासन से भी मदद करने के लिए बातचीत की जा रही है. (Demp Pic)

न्यूज 18 से चर्चा करते हुए कलेक्टर चंदन कुमार (Chandan Kumar) ने कहा की तमिलनाडु से मजदूरों ने कॉल सेंटर (Call Centre) पर फोन कर मदद मांगी है.

सुकमा. कोरोना संक्रमण (COVID-19) की वजह से केंद्र सरकार ने लॉकडाउन (Lock down 2.0) की मियाद बढ़ा दी है. ऐसे में सैंकड़ो मजदूर कई जगहों पर फंसे हुए हैं. तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भी सुकमा (Sukma) जिले के 35 मजदूर फंसे हुए हैं. मजदूरों ने कॉल सेंटर में फोन कर मदद मांगी है.इसके बाद जिला प्रशासन ने भी मजदूरों के लिए मदद की कवायद शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के तालनार इलाके के 33 और ओडिशा के 2 मजदूर तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में मेडिकल कॉलेज में मजदूरी करने गए हुए थे. वहां कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में फंस गए हैं. वहां इतने दिन तक अपने पैसों से गुजारा तो कर लिया लेकिन लॉकडाउन 2 की घोषणा के बाद उनकी मुसीबत और बढ़ गई है. इसलिए उन्होंने मदद के लिए जिला मुख्यालय स्थित कॉल सेंटर पर फोन कर मदद मांगी.

 अब ऐसे मदद कर रहा प्रशासन

मदद मांगने और वहां से घर आने की इच्छा मजदूरों ने जताई. लेकिन कलेक्टर चंदन कुमार ने मजदूरों को समझाइश दी की इस वक्त आना ठीक नहीं है. लेकिन आप लोगों की मदद जरूर कर दी जाएगी. जिला प्रशासन उन सभी मजदूरों का लाइव लोकेशन और खाता नम्बर ले रही है ताकि उनके खातों में रेड क्रॉस में जो पैसे आए हैं उन्हें भेजकर मदद की जाए. इसके अलावा वहां के जिला प्रशासन से भी मदद करने के लिए बातचीत की जा रही है.

न्यूज 18 से चर्चा करते हुए कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा की तमिलनाडु से मजदूरों ने कॉल सेंटर पर फोन कर मदद मांगी है. जिसके बाद उनके खातों में पैसे डाल जाएंगे. साथ ही वहां के प्रशासन से भी बातचीत कर मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 17, 2020, 2:31 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here