COVID-19: यूपी में फंसे छत्तीसगढ़ के 100 मजदूर, सांसद अरुण साव ने केंद्र से ऐसे दिलाई मदद, COVID 19 100 laborers of Chhattisgarh trapped in UP MP Arun Saw provided help | mungeli – News in Hindi

यूपी में फंसे छत्तीसगढ़ के 100 मजदूर, सांसद अरुण साव ने केंद्र से ऐसे दिलाई मदद

लॉकडाउन की वजब से फंसे मजदूरों की मदद की गई.

सांसद सन्नी देओल (MP Sunny Deol) और रीता बहुगुणा (Rita Bahuguna) से भी संपर्क किया गया. गुरदासपुर (Gurdaspur), अम्बेगांव पुणे (Pune), इलाहाबाद (Allahabad) क्षेत्र में फंसे मजदूरों तक मदद पहुंचाई गई.

मुंगेली. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अलग-अलग जिलों के मजदूर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow)  में फंस गए थे. बिलासपुर सांसद अरुण साव ( Bilaspur MP Arun Saw) को इस बात की सूचना मिली. सांसद ने उत्तरप्रदेश के लखनऊ में फंसे मुंगेली (Mungeli) और बेमेतरा (Bemetara) जिले के तकरीबन 100 मजदूरों की मदद के लिए रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मजदूरों की समस्या से अवगत कराया. सांसद सन्नी देओल (MP Sunny Deol) और रीता बहुगुणा (Rita Bahuguna) से भी संपर्क किया गया. फिर गुरदासपुर (Gurdaspur), अम्बेगांव पुणे (Pune), इलाहाबाद (Allahabad) क्षेत्र में फंसे मजदूरों तक मदद पहुंचाई गई.

इन इलाकों में फंसे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक,  बिलासपुर सांसद अरुण साव सूचना मिली थी कि मुंगेली और बेमेतरा आदि जिलों के करीब 100 मजदूर तेलीबाग, सेक्टर-7, चिरैया बाग, लखनऊ, उत्तरप्रदेश में फंसे हुए हैं. इन मजदूरों के सामना भोजन की भी समस्या हो रही थी. इसके बाद सांसद साव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मामले की जानकारी देकर मजदूरों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया. इसी तरह मल्हार, अकलतरा, खरौद सहित कई गांवों के करीब 60 लोग पंजाब के गुरदासपुर में फंसे हुए थे. इसकी जानकारी मल्हार निवासी संजय कुमार वर्मा नाम के एक शख्स ने सांसद साव को दी. इन मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए साव ने गुरदासपुर के सांसद सनी देओल से बात की और मजदूरों तक मदद पहुंचाई.

इसी तरह लोरमी विकासखंड के कई पंचायतों से तकरीबन 25 लोग पुणे में फंसे थे. मुंगेली, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार के करीब 36 मजदूरों के फंस होने की जानकारी भी मिली थी. इस पर सांसद साव  ने संबंधित इलाकों के सांसदों से संपर्क कर फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने का आग्रह किया और सहायता करने के लिए सांसदों का आभार जताा.

सांसद अरुण साव ने मजदूरों तक मदद पहुंचाई.

सांसद ने कही ये बात

चर्चा के दौरान सांसद अरुण साव ने बताया कि देश में जहां से भी छत्तीसगढ़ के लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है, तत्काल सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं मजदूरों को राशन के साथ उनके खाते में राशि डलवाने की व्यवस्था भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 30, 2020, 10:58 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here