शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट, राजद्रोह का आरोप – Jnu student shargil immam chargesheeted for giving seditious speech abetting riots in jamia anti caa protest

शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट में चार्जशीट दायर किया गया है. दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम पर सबूतों केआधार पर राजद्रोह और दो समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने का आरोप लगाया है. शरजील इमाम को देश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी. शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था. उस पर हिंसा भड़काने का आरोप था. शरजील इमाम का एक कथित भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरस हुआ था. इस भाषण को 13 दिसंबर को दिया गया था. जांच के दौरान सबूतों के आधार पर पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए (राजद्रोह) और 153 ए ( धर्म, भाषा, नस्ल वगैरह के आधार पर लोगों में नफरत फैलाना) लगाया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here