वाराणसी के लिए रायपुर से पैदल निकल पड़ा ये शख्स.
मुराकीम के दोस्तों में से एक का कहना है कि हम लगभग 20 किलोमीटर तक चले और 2-3 लोगों से हमारे रास्ते में लिफ्ट भी ली.
एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक वाराणसी के लिए मुराकीम नाम का एक शख्स अपने अपने दो दोस्तों-विवेक और प्रवीण के साथ रायपुर से निकल पड़ा है. मुराकीम की मां का निधन 25 मार्च को वाराणसी में हुआ था. ये शख्स पैदल रायपुर से कोरिया जिले के बैकुंठपुर पहुंचा है.
मेडिकल स्टोर संचालक ने की मदद
मुराकीम के दोस्तों में से एक का कहना है कि हम लगभग 20 किलोमीटर तक चले और 2-3 लोगों से हमारे रास्ते में लिफ्ट भी ली. हम जब बैकुण्ठपुर पहुंचे को मेडिकल स्टोर संचालक ने हमारी मदद की.
One of Murakeem’s friends says,”We walked for about 20 kms and also took lift on our way from 2-3 people. When we reached Baikunthpur, a medical shop owner here, helped us”. #CoronavirusLockdown (27.03.20) https://t.co/Xqo2Ntj015
— ANI (@ANI) March 28, 2020
सुकमा में भी कुछ ऐसा ही हाल था
दरअसल, लॉकडाउन की वजह से सुकमा जिले की सीमा सील कर दी गई है. वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है. ऐसे में 150 किमी पैदल चलकर करीब 3 दर्जन मजदूर राजस्थान के कोटा पहुंचे. सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें घर वापस भेजा गया. ऐसी खबर आ रही है कि अभी भी बड़ी संख्या में आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और तेलंगाना (Telangana) में मजदूर फंसे हुए है.
बता दें कि गुरुवार शाम करीब तीन दर्जन मजदूर अपने परिवार के साथ कोटा पहुंचे. इन सभी मजदूरों को पहले स्थानीय प्रशासन सीमा पर ही रोक लिया. डॉक्टरों की टीम ने पहले सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जांच की. सभी को कैंप में बिठाकर खाना खिलाया. गाड़ी का इंतजाम कर सभी को उनके घर पहुंचाया.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 28, 2020, 9:12 AM IST

