कैफ ने किया खुलासा- युवी ने दिल तोड़ा था, जानिए कब और कैसे? – i thought we would lose when yuvi got out kaif on natwest final tspo

युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ का नाम जब भी आता है, तो 2002 का नेटवेस्ट सरीज फाइनल की ऐतिहासिक जीत सामने आ जाती है. जिसमें भारत ने युवी और कैफ की बदौलत 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दर्ज की थी. 13 जुलाई 2002 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास साबित हुआ था. 18 साल बाद एक बार फिर कैफ और युवी की वही पार्टनरशिप सुर्खियों में है.

दरअसल, कैफ ने उस मैच को याद करते हुए कहा कि युवराज के आउट होने के बाद उन्हें लगा था कि भारत मैच हार गया. भारत ने हालंकि इस मैच में इंग्लैंड को दो विकेट से मात दी थी. युवराज (69 रन) और कैफ ने इस मैच में मुश्किल समय में छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की थी.

yuvi-kaif_042120091713.jpg

यह साझेदारी उस समय आई, जब भारत ने अपने पांच विकेट 146 रनों पर ही खो दिए थे. कैफ 87 रनों पर नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाने में सफल रहे थे.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी बोले, कोरोना से लड़ने के लिए कैफ-युवराज वाली एक और पार्टनरशिप की जरूरत

कैफ ने युवराज के साथ इंस्टागराम लाइव चैट में कहा, ‘जब आप (युवराज) आउट हो गए थे, तब मुझे लगा कि मैच गया. मुझे नहीं लग रहा था कि हम मैच जीतेंगे. मैं सेट था और आप वहां थे तो मुझे लगा था कि अगर हम आखिर तक खेलेंगे तो मैच जीत जाएंगे. लेकिन आप आउट हो गए और भारत ने उम्मीदें खो दीं. मेरा दिल टूट गया था.’ भारत ने आखिरकार मैच जीता और कप्तान गांगुली ने अपनी टी-शर्ट उतार ली थी और लॉडर्स की बालकनी से लहराई.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here