पालघर मॉब लिंचिंग के 101 आरोपियों की महाराष्ट्र सरकार ने जारी की लिस्ट – Palghar mob lynching case convicts list maharashtra government home minister anil deshmukh

पालघर मॉब लिंचिंग पर सियासत जारी है. महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पालघर मामले में पकड़े गए 101 आरोपियों की लिस्ट जारी की है. अनिल देशमुख ने कहा कि ये इसलिए साझा किया गया है, क्योंकि इस मुद्दे को सांप्रदायिक किया जा रहा था. पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

लिस्ट जारी करने से पहले गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि सीआईडी में एक विशेष आईजी स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि पुलिस ने अपराध के 8 घंटे के भीतर 101 लोगों को गिरफ्तार किया. हम आज व्हाट्सएप के माध्यम से अभियुक्तों के नाम जारी कर रहे हैं, उस सूची में कोई मुस्लिम नहीं है.

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि मॉब लिंचिंग के वीडियो में एक आवाज सुनाई दी ‘ओए बस’. लोगों ने इसे ऑनलाइन प्रसारित किया और कुछ ने इसे ‘शोएब बस’ कहा. सभी राज्य तंत्र महामारी से लड़ रहे हैं और कुछ लोगों ने इस मामले में सांप्रदायिक एंगल लाने की कोशिश की. अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here