असम: कोरोना की वजह से जेल से बाहर आए दो भाई, झगड़े के बाद गांव वालों ने मार डाला – Assam baksa killing incident released from jail corona virus killed in village fight

  • असम में डबल मर्डर से सनसनी
  • जेल से बाहर आए थे अपराधी
  • झगड़े के बाद गांव वालों ने की हत्या

असम में कोरोना के संक्रमण की वजह से जेल में बंद दो भाइयों को कैद से आजादी मिल गई थी, लेकिन गांव पहुंचने पर मामूली बात पर उनकी स्थानीय लोगों से लड़ाई हो गई. इस दौरान मामला इतना बढ़ा कि गांव वालों ने इन दोनों भाइयों की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी. ये वारदात बुधवार को हुई. यह घटना असम के बक्सा जिले की है.

कई अपराध में शामिल थे दोनों भाई

पुलिस के मुताबिक बक्सा जिले के सिमुलगुड़ी के नजदीक अतिबारी गांव में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. बक्सा जिले के एसपी थूबे प्रतीक विजय कुमार ने कहा कि ये गांव में दुश्मनी का मामला है और दोनों भाई अपराध में लिप्त थे. उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

मृतकों की पहचान हुई

पुलिस ने वारदात में मारे गए भाइयों की पहचान बिश्वजीत दास और हरधन दास के रूप में की है. बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया था कि कुछ कैदियों को कुछ समय के लिए छोड़ा जाए ताकि जेल में कैदियों की संख्या कम हो इसके साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम हो.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों भाई डकैती और जबरन वसूली के मामलों में शामिल थे और कई महीने तक जेल में रह चुके थे. जेल से छूटने के बाद ये दोनों भाई अपने एक रिश्तेदार के घर में रह रहे थे.

हत्या की वजह की जांच कर रही है पुलिस

बुधवार सुबह ही ये अपने पैतृक गांव में लौटे, इसी दौरान इनके बीच और गांव वालों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया, ये झगड़ा इतना बढ़ा कि गांव वालों ने इनकी हत्या ही कर दी. पुलिस के मुताबिक हत्या की असली वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. हत्या को लेकर गोबर्धन थाना में केस दर्ज कर लिया गया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here