ranveer singh gucci shades: रणवीर सिंह का ये येलो-येलो चश्मा खरीदना नहीं इतना आसान, कीमत जान हो जाएंगे हैरान – ranveer singh yellow gucci shades price is just too much

ऐक्टर रणवीर सिंह जितना अपनी ऐक्टिंग के लिए पहचान रखते हैं उतना ही वह अपने हटकर फैशन स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। इस पहचान को बनाए रखने के लिए वह पैसे खर्च करने में भी शर्माते नहीं हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

रणवीर सिंह अपने हटकर फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। वह जिस तरह से यूनीक स्टाइल्स को कूल वाइब्स के साथ कैरी करते हैं वैसा कोई और बॉलिवुड ऐक्टर शायद ही कर पाए। हालांकि, इसके लिए यह ऐक्टर पैसे भी जमकर खर्च करता है। यही वजह है कि जब इनकी कीमत सामने आती है तो सभी हैरान होकर रह जाते हैं। ऐसी ही कुछ शॉक देने वाली कीमत रणवीर के उस येलो शेड्स की भी है जो उन्होंने कुछ समय पहले पहने थे।

दरअसल, रणवीर अपनी अपकिंग फिल्म ’89’ की शूटिंग के लिए काफी टाइम तक यूके में रहे थे। इस दौरान जब मैनचेस्टर में वर्ल्ड कप मैच हुआ तो वह भी ऑडियंस बन उसे देखने पहुंचे। इंडियन टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे रणवीर का इस दौरान भी लुक सबसे हटकर था। उन्होंने चेकर्ड सूट के साथ वुलन ओवरकोट पहना था। इसे उन्होंने Christian Louboutin के शूज के साथ मैच किया था। वहीं उन्होंने गले में मैचिंग ब्राउन मफलर भी डाला हुआ था।

हालांकि, पूरे लुक का सबसे यूनीक पॉइंट उनका ब्रॉड स्क्वेर फ्रेम चश्मा था। इस ब्लैक फ्रेम के शेड्स में लाइट येलो कलर के ग्लासेस लगे थे, जो रणवीर के जेल लगे बालों और क्लासिक स्टाइल मूंछों के साथ रेट्रो फील दे रहे थे।

रणवीर का यह चश्मा Gucci Flip Up Havana कलेक्शन में से लिया गया था। इसकी कीमत करीब 36,000 रुपये बताई जाती है। वैसे ऐक्टर ने गले में जो सिंपल सा लगने वाला मफलर पहन रखा था वह भी कोई सस्ता नहीं था, बल्कि उसकी कीमत में करीब 35 हजार बताई जाती है।

50 हजार का है रणवीर सिंह का ये अजीब ‘चश्मा’, जैकेट की कीमत पूछिए मत

वैसे इससे पहले भी रणवीर कई बार अजीब और एक्सपेंसिव सन ग्लासेस में स्पॉट हो चुके हैं। कुछ समय पहले वह Kuboraum ब्रैंड का काला चश्मा लगाए दिखे थे, जिस पर स्पाइक्स डिजाइन था। यह चश्मा करीब 50,000 रुपये का था।

लो भई, उर्वशी रौतेला ने तो अजीबो-गरीब फैशन के मामले में रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया

  • लो भई, उर्वशी रौतेला ने तो अजीबो-गरीब फैशन के मामले में रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया

    फैशन के मामले में सभी बॉलिवुड हीरोज में से सबसे ज्यादा रणवीर सिंह की चर्चा होती है। वह इसलिए क्योंकि इनका फैशन सबसे हटकर रहता है। हालांकि, लगता है उर्वशी रौतेला पर भी रणवीर का असर हो गया है, तभी तो उनका लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक देखकर लोग भी हैरान और कंफ्यूज्ड रह गए।

  • मोनोक्रोम स्टाइल में उर्वशी

    उर्वशी को जब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो वह मोनोक्रोम फैशन को फॉलो करती दिखीं। उन्होंने ऊपर से लेकर नीचे तक ऑल ब्लैक लुक चुना था। यहां तक कि उनके ग्लासेस तक ब्लैक कलर के थे।

  • कपड़े बिल्कुल नहीं कर रहे थे सूट

    वैसे तो ब्लैक ऐसा कलर होता है जिसमें सभी कपड़े अच्छे लग जाते हैं, लेकिन उर्वशी ने जो पहना वह उन पर बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा था।

  • लैटेक्स की पैंट्स ऐंड टॉप

    उर्वशी ने शाइनी लैटेक्स मटीरियल की लूज फिट पैंट्स और उसके साथ क्रॉप टॉप पहना था। पैंट्स में नीचे और वेस्ट पर इलास्टिक लगी थी तो वहीं क्रॉप टॉप में हाफ स्लीव्स और वी-नेकलाइन डिजाइन थी।

  • अच्छा नहीं बुरा लुक

    टॉप को छोड़ दिया जाए तो उर्वशी की पैंट्स की फिटिंग और चलने के दौरान पड़ने वाली सिलवटें उसे बुरा लुक दे रही थीं।

  • ग्लासेस लग रहे थे फनी

    इस पर से ऐक्ट्रेस का राउंड फ्रेम चश्मे के टाइनी ग्लासेस स्टाइलिश की जगह बेहद फनी लग रहे थे। वहीं उनके ईयररिंग्स भी ऐसे नहीं थे जिन्हें देख वाओ फीलिंग आए।

  • मेकअप ने भी बिगाड़ी बात

    ऊपर से उन्होंने जो मेकअप किया था वह भी उनकी आउटफिट के साथ रॉन्ग मैच था। उनका पिंक आईशैडो, फेक आईलैशेज, बोल्ड आई लाइनर… कुछ भी उनके लुक को बेहतर बनाता नहीं दिखा।

  • सिर्फ यही था अच्छा

    अगर इस पूरे लुक में कुछ अच्छा था तो वह थे उर्वशी के बाल जिन्हें वेवी लुक दिया गया था और उनके स्पोर्ट्स शूज जो यकीनन काफी कॉम्फी फील दे रहे होंगे। (फोटो साभार: योगेन शाह)

Web Title ranveer singh yellow gucci shades price is just too much(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here