अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, धमकाने के बजाए हमें कोरोना संकट से बचाएं: ईरान – Coronavirus iran says trump should save us from virus not make threats

  • ट्रंप ने ईरानी जहाज को उड़ाने की दी थी धमकी
  • जवाब में ईरान ने कोरोना से बचाने की दी नसीहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के धमकी के जवाब में ईरान ने कहा है कि पूरी दुनिया आज कोरोना वायरस से जूझ रहा है. इस महामारी की वजह से हमारा देश मुश्किल हालात में है, ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति को हमें धमकाने के बजाए हमें इस वायरस से बचाने में मदद करनी चाहिए.

इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट कर ईरान को धमकी देते हुए कहा कि ईरानी जहाज अगर समुद्र में उनके जहाज के लिए परेशानी खड़ी करते हैं तो उन्हें उड़ा देने को कह दिया गया है.

कोरोना से त्रस्त अमेरिका इस खतरनाक वायरस से तो लड़ ही रहा है, लेकिन इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट के जरिए ईरान को चेताते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी नौसेना से कह दिया है कि अगर समुद्र में ईरानी जहाज उनके जहाज को किसी तरह से नुकसान पहुंचाते हैं तो उन्हें नष्ट कर दिया जाए.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

अमेरिका और ईरान दोनों ही देश कोरोना से बेहद प्रभावित रहे हैं, लेकिन दोनों के बीच रिश्ते कभी सामान्य नहीं रहे हैं. समुद्र में दोनों देशों के बीच बने तनाव के बीच अमेरिका के सैन्य प्रमुखों ने ईरान पर भड़काऊ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.

क्षेत्र में असुरक्षा की स्थितिः ईरान

जबकि ईरान के रक्षा मंत्री ने ईरानी जहाजों की ओर से परेशान करने की अमेरिकी रिपोर्टों को ‘आधारहीन’ बताकर खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि कि खाड़ी में ‘अवैध और आक्रामक’ अमेरिकी उपस्थिति क्षेत्र में असुरक्षा का कारण बन रही है.

ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल आमिर हातमी ने कहा कि असल में फारस की खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकियों की अवैध और आक्रामक उपस्थिति के कारण असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है जो दुनिया के दूसरे छोर से हमारी सीमाओं पर आए और ऐसे आधारहीन दावे करते हैं.

अमेरिकी सेना ने पिछले सप्ताह रिपोर्ट दी थी कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी (IRGCN) के 11 जहाज खतरनाक तरीके से यूएस नेवी और कोस्ट गार्ड के जहाजों के बेहद करीब आ गए, जिसे उन्होंने खतरनाक और भड़काने वाला करार दिया.

इस तरह की झड़पें कुछ साल पहले तक एक आम घटना थी, लेकिन अब काफी हद तक रुक गई है. एक प्वाइंट पर ईरानी जहाज यूएस कोस्ट गार्ड कटर माउ के 10 गज की दूरी तक आ गए थे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

अमेरिकी जहाजों ने पुल-टू-ब्रिज रेडियो के माध्यम से कई चेतावनी भी जारी की. ईरानी जहाज करीब एक घंटे बाद वहां से निकले.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here