नकली पुलिस बनकर करता था वसूली, ऐसे गिरफ्तार हुआ चोरी की गाड़ी में घूमने वाला बदमाश, thug used to take money in name of getting job fake police fraud arrested crime news | kawardha – News in Hindi

नकली पुलिस बनकर करता था वसूली, ऐसे गिरफ्तार हुआ चोरी की गाड़ी में घूमने वाला बदमाश

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है,

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा (Kawardha) जिले में नकली पुलिस (Fake Police) बनकर ठगी (Fraud) करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

कवर्धा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा (Kawardha) जिले में नकली पुलिस (Fake Police) बनकर ठगी (Fraud) करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी नकली वर्दी पहनकर, गाड़ी में निली बत्ती लगाकर घूमता था. लोगों को एसडीएम का ड्राइवर बताकर झांसे में लेकर ठगी करता था. उन्हें नौकरी लगाने के नाम पर नकद पैसे में सौदा तय करता. आरोपी जिस निली बत्ती वाली गाड़ी में घूमता था वो भी चोरी का बताया जा रहा है. आरोपी ने उस गाड़ी को कोरबा जिले के बांगों इलाके से चुराया था जिसकी रिपोर्ट भी उस थाने में दर्ज है.

आरोपी युवक का नाम रवि उर्फ धरमदास महंत है, जो कि कोरबा जिले के ग्राम खरमोड़ा का रहना वाला है. बीते दो महीने से वह कवर्धा कोतवाली थाने के आदर्श नगर में किराए के मकान में रहता था. आरोपी रवि बड़ी शान से पुलिस का वर्दी लगाकर, नीली बत्ती वाली गाड़ी में ग्रामीण क्षेत्र में घुमता था.

ऐसे गिरफ्तार हुआ ठग

आरोपी ग्राम लोचन के दुखित निषाद से मिला. उसके छाटे भाई को नौकरी लगाने के नाम पर 50 हजार में सौदा तय किया. पहले चार हजार रूपए लिए फिर बाकी रकम नौकरी लगने के बाद देने कही गई. आरोपी पीड़ित के भाई को एसडीएम ऑफिस में नौकरी लगाने के नाम पर झांसा दिया था. पुलिस को शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है.

पीड़ित दुखित निषाद ने बताया कि आरोपी करीब एक महीने पहले उसके गांव लोचन में आया था. नीली बत्ती लगी गाड़ी और पुलिस का वर्दी पहनने से लोग उसकी बातों पर आ गए. उसने दो लोगों को नौकरी लगाने के लिए दुखित और उसके भाई से 50 हजार में सौदा तय किया. शुरुआत में आरोपी ने 4-4 हजार रूपए लिए. बाकि की रकम नौकरी लगने के बाद देने की बात कही गई थी.

 एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि आरोपी कोरबा जिले का रहने वाला है. दो महीने पहले आरोपी रवि ने कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के अर्तगत आने वाले मोरगा से स्कार्पियों वाहन चुराकर भागा था फिर छुपकर दो महीने से कवर्धा के आदर्श नगर में रह रहा था. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी पकड़ा गया. पूछताछ में उसने लोगों को ठगने की बात कबूल की. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कवर्धा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 23, 2020, 8:43 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here