गुजरात में अहमदाबाद सबसे अधिक कोरोना प्रभावित शहर, ये है वजह – Coronavirus lockdown ahmedabad most affected area in gujarat

  • अहमदाबाद में कोरोना संक्रमितों के 1559 मामले
  • पूरे गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 2,624

गुजरात में हाल के दिनों में कोरोना संक्रिमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. केवल गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के 217 नए मामले सामने आए हैं. इस तरह राज्य में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 2,624 हो गई है. गुजरात, महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है.

वहीं अगर सिर्फ अहमदाबाद की बात करें तो यहां संक्रमितों की कुल तादाद 1,559 हो गई है. इनमें से 63 लोगों की मौत हो चुकी है. दूसरे लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही अहमदाबाद में कर्फ्यू लागू है. पूरे अहमदाबाद में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैला है. खासकर पुराने अहमदाबाद में.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

प्रभावित इलाकों में खासकर जमालपुर, दानी लिमडा, बहरामपुर, शाहपुर दरियापुर, खाडिया जैसे इलाके शामिल हैं. पुराना अहमदाबाद घनी आबादी वाला इलाका हैं. यहां हर घर, दूसरे घर के साथ जुड़ा है. ऐसे में यहां पर कोरोना वायरस के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है.

अहमदाबाद म्युनिसिपल कमिश्नर विजय नेहरा के मुताबिक अहमदाबाद शहर में घनी आबादी है. इसलिए यहां पर एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से संक्रमण का खतरा है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

80 लाख की आबादी वाले अहमदाबाद में दिल्ली और इंदौर से भी काफी लोग आए थे. इस वजह से भी यहां पर कोरोना का संक्रमण ज्यादा फैला. साथ ही हम यहां पर ज्यादा से ज्यादा टेस्ट कर रहे हैं, इसलिए यहां ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

अहमदाबाद में कोरोना संक्रमण की तादद बढने की प्रमुख वजह तबलीगी जमात के सदस्यों को भी माना जा रहा है. तबलीगी जमात के वो सदस्य जो दिल्ली मकरज में रुके थे, बाद में अहमदाबाद आए और फिर पुराने अहमदाबाद के अलग-अलग इलाकों में गए.

हालांकि बाद में कांग्रेस के दो विधायकों- इमरान खेडावाला और ग्यासुद्दीन शेख ने इन्हें समझा-बुझाकर मेडिकल जांच के लिए भेजा. इनमें से कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद उनके संपर्क में आए अन्य कई लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इतना ही नहीं समझाने वाले कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला भी कोरोना संक्रमित पाए गए.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

गुजरात से तबलीगी जमात के तकरीबन 200 सदस्य दिल्ली में आयोजित मरकज में शामिल हुए थे. पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है. हालांकी अब पवित्र रमजान महीना है, ऐसे में गुजरात डीजीपी ने आदेश दिया है की कोई भी एक साथ बंदगी नही करेगा.

अगर कोई शख्स ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here