
Coronavirus India latest Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय (Home Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 21 हजार 700 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1229 नए मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 686 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 4325 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी. बता दें कि पहले चरण का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा था.
Coronavirus (COVID-19) Cases in India Updates in Hindi :
Source link

