Kashimir: Two militants and one of their companions were killed in an encounter with security forces in Pulwama – पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक साथी मारा गया

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक साथी मारा गया

प्रतीकात्मक तस्वीर

कश्मीर:

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक कट्टर साथी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा के गोरीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी और आतंकवादियों का एक ‘‘कट्टर” साथी मारा गया. मुठभेड़ अभी जारी है. उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी चल रही है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here