
प्रतीकात्मक तस्वीर
कश्मीर:
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक कट्टर साथी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा के गोरीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया.
#UPDATE: 2 unidentified terrorists and 1 hardcore associate of terrorists killed. Search is still going on. Details shall follow: Jammu & Kashmir Police https://t.co/3j2aJFcfGQ
— ANI (@ANI) April 25, 2020
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी और आतंकवादियों का एक ‘‘कट्टर” साथी मारा गया. मुठभेड़ अभी जारी है. उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी चल रही है.

