कहानी सच्ची है
रबी उपार्जन में किसानों की पसंद बनी सौदा-पत्रक व्यवस्था
भोपाल : रविवार, अप्रैल 26, 2020, 17:18 IST

किसानों को अपनी रबी फसल बेचने के लिये राज्य सरकार की सौदा-पत्रक व्यवस्था ज्यादा पसंद आ रही है। नीमच जिले में कोरोना वायरस संक्रमण में किसान अपनी उपज का नमूना कृषि उपज मण्डी में व्यापारियों को दिखाकर सौदा-पत्रक के माध्यम से बेच रहे हैं। जिले में अभी तक 888 किसानों ने सौदा-पत्रक के माध्यम से अपनी 39 हजार 904 क्विंटल उपज का विक्रय किया है।
बड़वानी जिले में अभी तक 1140 किसानों ने करीब 40 हजार 400 क्विंटल उपज का विक्रय कर 11 करोड़ रुपये कमाये हैं। किसानों ने मण्डी में पंजीकृत व्यापारियों को सौदा-पत्रक के माध्यम से अपनी गेहूँ, इमली, मक्का, काबुली चना, कपास और तुअर की उपज बेची है।
मुकेश मोदी
Source link


