नक्सलियों से सामान बरामद करने का दावा किया गया.
नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में पुलिस ने सफलता मिलने का दावा किया है. सुकमा में बीते 25 अप्रैल की शाम को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.
सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तोंगपाल थाना क्षेत्र के दमनकोंटा गांव के पास नक्सलियों और जवानों के बीच बीते शनिवार देर शाम 6.45 को मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग गए. उसके बाद इलाके की सर्चिंग की गई तो एक पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ है. साथ ही एक 315 बोर की पिस्टल, 1 वायरलेस सेट, कॉर्डेक्स वायर समेत सामग्री बरामद हुआ.
सेक्शन कमांडर के रूप में शिनाख्त
न्यूज़18 से चर्चा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि पहले बरामद शव की शिनाख्त सेक्शन कमांडर महादेव के रूप में हुई थी, लेकिन दूसरे दिन एक और शव बरामद हुआ है0 यह शव घटना स्थल से 2 किमी दूर बरामद हुआ है और मौके से एक पिस्टल बरामद हुई है. हालांकि अभी तक नक्सली की शिनाख्त नही हो पाई है. पुलिस द्वारा दूसरे नक्सली की शिनाख्त की कोशिश भी की जा रही है.ये भी पढ़ें:
Lockdown: शुरू हुए मनरेगा के काम, महासमुंद में 1 लाख 63 हजार मजदूरों को काम का दावा
Lockdown 2.0: ‘मजदूर हूं… लेकिन रोटी ही नहीं परिवार से भी प्यार है साहब’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 27, 2020, 7:33 AM IST


