अहमदाबाद: कांग्रेस पार्षद की कोरोना वायरस से मौत, जनता के बीच कर रहे थे काम – Senior congress leader from gujarat badruddin sheikh dies of corona virus

  • अहमदाबाद नगर निगम में पार्षद थे बदरुद्दीन शेख
  • बीते 8 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज

महामारी कोरोना वायरस के कारण गुजरात कांग्रेस के नेता बदरुद्दीन शेख का रविवार की रात निधन हो गया. अहमदाबाद नगर निगम में पार्षद बदरुद्दीन शेख ने एसवीपी अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह बीते 8 दिन से अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट किया.

उन्होंने लिखा कि आज मेरे पास शब्द नहीं है. बदरुभाई गुजरात कांग्रेस के मजबूत नेता माने जाते थे. कांग्रेस परिवार में सीनियर नेता बदरुद्दीन को हम पिछले 40 वर्षों से जानते थे जब वे यूथ कांग्रेस में थे. वह लगातार गरीबों के लिए काम करते थे और कोविड-19 संक्रमण की गिरफ्त में आ गए. बदरुद्दीन शेख बेहरामपुरा से कांग्रेस के पार्षद थे. कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्‍‍‍‍‍हें एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

15 अप्रैल को रिपोर्ट आई पॉजिटिव

15 अप्रैल को बदरुद्दीन शेख की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दो दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. फिर उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाना पड़ा. कांग्रेस नेताओं के बीच बदरू भाई के नाम से जाने जाने वाले बदरुद्दीन शेख कद्दावर नेता थे. वो करीब 40 साल से सियासत में थे. अहमदाबाद के बेहरामपुरा से पार्षद थे. वो अहमदाबाद नगर निगम में विपक्ष के नेता भी रह चुके थे. अहमदाबाद का बेहरामपुरा कोरोना हॉटस्पॉट है. यहां तेजी से कोरोना फैला है. बदरुद्दीन शेख लोगों के बीच काम कर रहे थे, तभी संक्रमित हो गए.

गुजरात में कोरोना के 3300 से ज्यादा मामले

गुजरात में कोरोना वायरस के मरीज हर रोज बढ़ रहे हैं. राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3300 के पार पहुंच चुकी है. वहीं गुजरात में अहमदाबाद कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित है. अहमदाबाद में 24 घंटों में 178 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही अहमदाबाद में अब तक कुल 2181 मरीज सामने आ चुके हैं. वहीं 24 घंटों में अहमदाबाद में 18 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसके कारण अहमदाबाद में कोरोना के कारण मौतों का आंकड़ा 104 हो चुका है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 230 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही गुजरात में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3301 हो चुकी है. वहीं गुजरात में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ा है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here