olive oil for skin tanning: गर्मी में टैनिंग से हैं परेशान, ऐसे करें जैतून के तेल का इस्‍तेमाल – how to use olive oil for tan removal in hindi

Edited By Parul Rohatagi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ग‍र्मियों में धूप की वजह से स्किन टैन हो जाती है और इसे हटाने के लिए आप क्‍या कुछ नहीं करते हैं। आपको बता दें कि सनटैन को साफ करने के लिए आप ऑलिव ऑयल का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके मॉइस्चराइजिंग गुण स्किन को पोषण देते हैं और उसे मुलायम बनाते हैं। त्‍वचा पर जैतून का तेल लगाने से इस तेल की परम सूरत की गर्मी को सोख लेती है। आइए जानते हैं कि किस तरह ऑलिव ऑयल स्किन के लिए फायदेमंद है और इसकी मदद से कैसे आप टैनिंग साफ कर सकते हैं।

टैनिंग के लिए ऑलिव ऑयल क्‍यों

ऑलिव यानी जैतून का तेल सेहत ही नहीं बल्कि त्‍वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित इस्‍तेमाल से त्‍वचा नरम और मुलायम बनती है। नैचुरल स्किन टोन पाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

ऑलिव ऑयल के फायदे

जैतून के तेल में कई प्रकार के विटामिन जैसे कि विटामिन ए, डी, ई और के होता है। इस तेल से त्‍वचा को पोषण मिलता है।

ऑलिव ऑयल के एंटीऑक्‍सीडेंट गुण सूर्य की यूवी किरणों से त्‍वचा को पहुंचे नुकसान को ठीक करने में मदद करते हैं जिससे स्किन कैंसर से बचाव होता है।

बैक्‍टीरिया को हटाने में ऑलिव ऑयल बहुत असरकारी है और ये त्‍वचा विकारों को भी कम करता है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। स्किन में डिहाइड्रेशन की वजह से कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है लेकिन ऑलिव ऑयल की मदद से इस खतरे को कम किया जा सकता है।

सनटैन हटाने के घरेलू नुस्खे

  • सनटैन हटाने के घरेलू नुस्खे

    गर्मियों में सनटैन एक आम समस्या है। एक बार सनटैन हो जाने पर त्वचा की सामान्य रंगत को वापस लौटाना बेहद मुश्किल होता है। हम आपको बता रहे हैं सनटैन हटाने के आसान घरेलू नुस्खे, जिससे सनटैन के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। देखिए क्या है ये घरेलू नुस्खे….

  • कच्चा आलू

    सनटैन वाली त्वचा पर कच्चे आलू का इस्तेमाल जादुई असर दिखाता है। एक कच्चा आलू लें। छिलका उतारकर इसे मिक्सी में पीस लें। इस लिक्विड पेस्ट को प्रभावित त्वचा पर अच्छे से लगाकर आधे घंटे तक सूखने दें। इसके बाद त्वचा को ताजे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए लगाने से पहले इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं।

  • बेसन

    सनटैन के इलाज में बेसन कारगर है। इसे पानी में मिलाएं और सनटैन वाली त्वचा पर लेप की तरह लगाएं। 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए पानी की जगह इसे रोज वॉटर में घोल सकते हैं। इसमें थोड़ा नींबू का रस और दही भी मिला सकते हैं। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक दिखाई देने लगेगी।

  • दही

    दही त्वचा को ठंडक देती है। किसी तरह की लाली को कम करती है और त्वचा के छिद्रों को टाइट करती है। नहाने से पहले रोजाना त्वचा पर दही लगाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए इसमें टमाटर और नींबू का रस मिला सकते हैं।

  • कच्चा दूध

    कच्चा दूध या कच्चे दूध की क्रीम भी सनटैन वाली त्वचा के इलाज में मददगार है। एक कटोरी में कच्चा दूध लें, उसमें थोड़ी मात्रा में दही और नींबू का रस मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाकर अच्छे से सूखने के लिए छोड़ दें फिर इसे पानी से धो दें। आप दूध की क्रीम में थोड़ा केसर रात भर भिगोकर रखें और अगले दिन इसे अच्छे से मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में चमक दिखने लगेगी।

  • नींबू का रस

    नींबू प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। आप सिर्फ नींबू का जूस प्रभावित त्वचा पर लगाकर छोड़ें, सूखने के बाद इसे ताजे पानी से धो लें। नींबू के रस में चीनी मिलाकर भी लगा सकते हैं। चीनी अच्छी क्लींजर होती है। इस नुस्खे को हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें।

  • ओटमील पाउडर

    सनटैन ठीक करने के लिए आप ओटमील पाउडर और छाछ मिलाकर पेस्ट बनाएं। मिक्स्चर को प्रभावित त्वचा पर लगाएं। पेस्ट को 20 मिनट छोड़ें, फिर पानी से धो लें।

  • बादाम पैक

    पांच-छह बादाम रात भर पानी में भिगो दें। सुबह दूध के साथ इसे पीस लें। रात में इस पेस्ट को प्रभावित त्वचा पर लगाएं और रात भर छोड़ दें। सुबह उठकर ताजे पानी से धो दें। यह त्वचा को साफ करेगा, स्क्रब करेगा और स्किन टोन को टाइट करेगा। पहले 15 दिन रोजाना इस नुस्खे को अपनाएं। इसके बाद हफ्ते में दो दिन इसका इस्तेमाल करें।

  • चंदन पैक

    चंदन का इस्तेमाल बहुत सारे ब्यूटी प्रॉडक्ट में होता है। इसका इस्तेमाल सनटैन के ट्रीटमेंट में भी हो सकता है। चंदन और हल्दी पाउडर बराबर मात्रा में मिलाएं। थोड़ा गुलाब जल मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे प्रभावित त्वचा पर लगाएं और तब तक लगाए रखें, जब तक पेस्ट सूख न जाए। अब इसे ताजे पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार अपनाएं। ठंड के दिनों में आप चंदन पाउडर में नारियल तेल या बादाम तेल में मिलाकर लगा सकते हैं।

  • एलोवेरा जेल

    सनटैन हटाने के लिए एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे रोज चेहरे पर लगाएं। एक हफ्ते के भीतर ही त्वचा का रंग साफ लगेगा। यह त्वचा की सफाई और उसका पोषण भी करता है। इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाकर छोड़ दें, सुबह उठकर पानी से धो लें।

  • खीरे का रस

    सनटैन हटाने में खीरे का रस भी फायदेमंद हो सकता है। इससे त्वचा को ठंडक भी मिलती है। खीरे में मौजूद विटामिन सी त्वचा को नमी देता है। दो चम्मच खीरे का रस लें, इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अच्छे से मिलाकर त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद ताजे पानी से धो लें। ताजे कटे खीरे के टुकड़े को भी त्वचा पर रगड़ सकते हैं।

ऑलिव ऑयल और गुलाब जल का पैक

एक चम्‍मच ऑलिव ऑयल में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें। इसमें एक चुटकी हल्‍दी और दो बूंद शहद डालकर मिक्‍स कर लें। इस पैक को चेहरे, कंधे और गर्दन्‍ पर लगाकर कुछ देर के लिए सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा और बाकी हिस्‍से धो लें। सप्‍ताह में दो से तीन बार इस पैक को लगाएं।

ऑलिव ऑयल और दही का फेसपैक

सनटैन हटाने का ये पैक बनाने के लिए एक चम्‍मच ताजा दही लें और उसमें एक चम्‍मच जैतून का तेल और कुछ बूदें गुलाब जल की डालें। इन सब चीजों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करने के बाद चेहरे, गर्दन और कंधों पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से साफ कर लें।

यह भी पढें: मेन ग्रूमिंग: स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए अपनाएं आसान टिप्स

खीरे और जैतून के तेल का फेसपैक

खीरे के कुछ गोल टुकड़े लें और उन्‍हें घिस लें। अब इसमें एक चम्‍मच जैतून का तेल, आधा चम्‍मच ओअमील, एलोवेरा जैल आधा चम्‍मच और कुछ बूंदें गुलाब जल की डालें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये पैक न सिर्फ टैनिंग को दूर करता है बल्कि त्‍वचा की परत से मृत कोशिकाओं को भी हटाता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है।

इस तरह जैतून के तेल की मदद से आप गोरी और साफ त्‍वचा पा सकते हैं। लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी सनटैन को साफ करने के लिए ऊपर बताए गए जैतून के तेल से बने पैक इस्‍तेमाल क सकते हैं। जैतून का तेल स्किन काे पोषण देने के साथ-साथ उसकी कमियां भी दूर करता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here