COVID-19: Number of Corona virus infected cases increased to 346 in Bihar

COVID-19: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 346 हुई

प्रतीकात्मक तस्वीर

खास बातें

  • बिहार में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 69 नए मामले सामने आए
  • कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या अब बढकर 346 हो गई
  • भोजपुर जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 16 नए मामले प्रकाश में आए

पटना:

बिहार में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 69 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या अब बढकर 346 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंगेर जिले में 22, रोहतास में 16, भोजपुर में सात, पटना में छह, मधुबनी एवं औरंगाबाद में पांच-पांच, लखीसराय में तीन तथा सारण, दरभंगा, नवादा, पूर्णिया एवं नालंदा में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं. उन्होंने बताया कि मु़ंगेर जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 22 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 10 पुरुष (07, 10, 16, 19, 19, 30, 35 40, 45, एवं 45 वर्ष) तथा 12 महिलाएं (07, 15, 16, 16, 17, 18, 22, 24, 35, 35, 36 एवं 40 वर्ष) शामिल हैं. संजय ने बताया कि रोहतास जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 16 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 14 पुरुष (02, 02, 06, 15, 21, 37, 39, 40, 43, 52, 55, 60, 60 एवं 70 वर्ष) दो डेढ-डेढ साल की बच्चियां शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 16 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें पांच पुरुष (08, 16, 18, 20 एवं 65 वर्ष) तथा दो महिलाएं (27 एवं 31 वर्ष) शामिल हैं. संजय ने बताया कि पटना जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो छह नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें पांच पुरुष (02, 23, 25, 36 एवं 39 वर्ष) एक महिला (28) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मधुबनी जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो पांच नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें तीन पुरुष (34, 30 एवं 32) दो महिलाएं (27 एवं 65) शामिल हैं.

बिहार: कोटा मामले में CM नीतीश कुमार की खरी-खरी, ‘एक जैसी नीति हो, आप इसकी इजाजत कैसे दे सकते हैं..’

संजय ने बताया कि औरंगाबाद जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो छह नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें चार पुरुष (40, 28, 20 20) एक महिला (50) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि लखीसराय में दो पुरुष (38 एवं 24) एवं एक महिला (07), नवादा में एक महिला (40) , सारण में एक पुरुष (46), दरभंगा में एक पुरुष (36), पूर्णिया में एक पुरुष (27) तथा नालंदा में एक महिला (27) में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आज प्रकाश में आए हैं. संजय ने बताया कि इन सभी मामलों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है.

COVID-19: राज्य में कोरोना टेस्ट केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जाए: सीएम नीतीश कुमार

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई थी. बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 90, पटना में 39, नालंदा में 35, रोहतास में 31, सिवान में 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय एवं भोजपुर में नौ-नौ, औरंगाबाद में सात, गया में छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधुबनी में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण में चार-चार, बांका एवं वैशाली में दो-दो तथा मधेपुरा, जहानाबाद, पूर्णिया एवं दरभंगा में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं.

बिहार के छपरा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 10 ग्रामीणों की मौत

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी और उसके संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में अबतक 18179 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 57 मरीज ठीक भी हुए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here