रायपुर एयरपोर्ट पर मार्किंग करते कर्मचारी.
विमान सेवा शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मार्किंग की गयी है.
स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट में विशेषज्ञों की टीम के साथ ये मार्किंग की गयी है. ताकि यात्रियों में निश्चित दूरी बनी रहे. बोर्डिंग पास लेने के बाद सिक्योरिटी होल्ड एरिया में जाने से पहले होने वाली सुरक्षा जांच के लिए लगने वाली कतार में यात्रियों के बीच आवश्यक दूरी हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है. बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लॉक डाउन तक यात्री विमान सेवा स्थगित रखी गयी है. ऐसे में यात्री सेवाएं शुरू होने से पहले ही एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सेनेटाइजेशन और मेंटेनेंस का काम किया गया है. इसी कड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मार्किंग भी की गयी है.
तैयारियां की जा रही हैं
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने न्यूज़18 को बताया कि विमान सेवा शुरू होने से पहले ही एयरपोर्ट में सारी तैयारियां की जा रही हैं. यहां छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गये विशेषज्ञ की मौजूदगी और उनके द्वारा बतायी गयी निर्धारित दूरी के ही मुताबिक मार्किंग की गयी है. साथ ही विमान से उतरने के बाद कन्वेयर बेल्ट के पास जहां भीड़ होने की आशंका ज्यादा होती है. वहां भी निर्धारित दूरी के मुताबिक मार्किंग की गयी है.ये भी पढ़ें:
Lockdown 2.0: कोरोना के कारण श्मशान में लॉक हुईं अस्थियां, मुक्ति का इंतजार
छत्तीसगढ़: ICMR से प्रतिबंधित चीनी किट से MLA और अफसरों का हुआ कोरोना टेस्ट, जांच की मांग
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 28, 2020, 11:47 AM IST


