देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 33 हजार के पार, अब तक 1074 की मौत – Coronavirus india update covid 19 total positive cases death toll 30 april

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 33 हजार को पार कर गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, अब तक देश में कुल 33 हजार 50 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इसमें से 1 हजार 74 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 हजार 325 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी देश में 23 हजार 651 एक्टिव केस हैं.

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां अब तक 9915 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 432 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1593 लोग ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र के बाद गुजरात कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है. यहां अब तक 4082 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 197 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं, दिल्ली में अब तक 3439 मामले आए हैं, जिसमें 56 की मौत हुई है. इसके बाद मध्य प्रदेश का नंबर आता है. यहां अब तक 2561 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 129 लोगों की मौत हो चुकी है. पांचवें नंबर पर राजस्थान आ गया है. यहां अब तक 2438 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 51 लोगों की मौत हो चुकी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here