COVID-19: छत्तीसगढ़ का हॉटस्पॉट बना सॉफ्टजोन, सभी मरीज ठीक, नहीं मिला कोई नया केस COVID-19: Soft zone becomes hotspot of Chhattisgarh, patient is also fine, no new case found | korba – News in Hindi

COVID-19: छत्तीसगढ़ का हॉटस्पॉट बना सॉफ्टजोन, सभी 27 मरीज ठीक, नहीं मिला कोई नया केस

छत्तीसगढ़ के कोरबा में फिलहाल कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)

कोविड-19 (Covid-19) के फैलाव को लेकर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की चिंता बढ़ाने वाला कोरबा (Korba) जिला फिलहाल कोरोना मुक्त (Corona Free) हो ही गया.

रायपुर. कोविड-19 (Covid-19) के फैलाव को लेकर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की चिंता बढ़ाने वाला कोरबा (Korba) जिला फिलहाल कोरोना मुक्त (Corona Free) हो ही गया. 30 मार्च की देर रात कोरबा जिले से पहले पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी, 22 वर्षीय युवक लंदन से लौटा था, जिसे कोरोना संक्रमण हुआ था. लेकिन तब तक छत्तीसगढ़ में सब कुछ सामान्य ही चल रहा था, जब तक तब्लीगी इसकी जद में नहीं आए थे. फिर अचानक तब खलबली मच गई जब तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने का सिलसिला शुरू हुआ. प्रदेश में जहां कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 10 थी, वहीं कोरबा जिले के कटघोरा में तब्लीगियों के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 38 तक हो गई.

बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस आने के बाद कोरबा-कटघोरा ने सरकार के माथे पर सिकन ला दिया. आईसीएमआर की गाइडलाइन के तहत कोरबा जिले को रेडजोन में डाला गया तो कटघोरा को कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित किया गया. पूरे 1 महीने तक कोरबा कटघोरा और कोरोना के बीच हुए शाहमात के खेल में आखिरकार जीत व्यवस्था की हुई. एम्स की हुई और उन तमाम सर्वाइवरों की हुई, जिन्होंने कोरोना को मात दिया, कोरबा जिले के कोरोना मुक्त होने पर जहां एक ओर जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली तो वहीं आम लोगों के मन से भय का बादल छटने लगा, दरअसल कोरबा जिले ने इसलिए भी चिंता बढ़ाई थी. क्योंकि प्रदेश में मिले अब तक कुल 40 मरीजों में 28 केवल कोरबा जिले के इनमें से 27 केवल हॉटस्पाॅट कटघोरा के थे.

कुल 3972 संदिग्धों की हुई जांच
कोरबा जिले के रेडजोन में शामिल होने के बाद शासन-प्रशासन ने कटघोरा में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया और प्रदेश भर में सर्वाधिक 3972 संदिग्धों की जांच कोरबा जिले में की गई, जिनमें से 15 संदिग्धों की जांच रायपुर मेडिकल कॉलेज में और 3907 संदिग्धों की जांच रायपुर एम्स में की गई. कोरबा जिले में मौजूदा स्थिति में 22 संदिग्धों की जांच जारी है, जिनकी रिपोर्ट भी 1 से 2 दिनों के भीतर आ जाएगी.रायपुर दूसरे और दुर्ग तीसरे स्थान पर

छत्तीसगढ़ में 19 मार्च को कोरोना की पहली मरीज मिलने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया. प्रदेशभर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया जांच की संख्या में कोरबा के बाद 2936 संदिग्धों की जांच के साथ रायपुर जिला दूसरे स्थान पर तो वह 1558 संदिग्धों की जांच के साथ दुर्ग जिला तीसरे और 1218 कुल जांच के साथ जगदलपुर  चौथे स्थान पर मौजूद है. जांच में रायपुर में कुल 06 मरीज मिले तो वहीं दुर्ग जिले 1 और जगदलपुर अभी भी कोरोना मुक्त है.

लॉकडाउन 2.0 के 02 दिन शेष
वैश्विक महामारी कोविड-19 को रोकने को लेकर देशभर में लागू लॉकडाउन के दूसरे चरण का अंतिम 2 दिन शेष है रविवार को लॉकडाउन 02 की अवधि समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद किन शर्तों के साथ किन स्थिति परिस्थितियों में उद्योग व्यवसाय और बाजार खुलेंगे इस बात की घोषणा होना शेष है तो वहीं पंजाब जैसे राज्य में अपने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी है.

महाराष्ट्र पहले छत्तीसगढ़ 23 वें स्थान पर

महाराष्ट्र राज्य मौजूदा स्थिति में कोरोना पीड़ितों के मामले में देश का नंबर वन बना हुआ है, महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 10000 के पार है तो वहीं कोरोना से मौत के मामले में भी 432 मौतों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर ही बना हुआ है कोरोना पीड़ितों के मामले में छत्तीसगढ़ कुल 40 मरीजो के साथ प्रभावित 32 राज्यों में से 23 वें नंबर पर है.

ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: अफसरों के ​इस निर्णय से फैला संक्रमण का दायरा, ग्रीन जोन बनेगा कोरोना का हॉट स्पॉट?

Lockdown 2.0: ‘मजदूर हूं… लेकिन रोटी ही नहीं परिवार से भी प्यार है साहब’

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 1, 2020, 7:55 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here