थप्पड़बाज महिला कलेक्टर सहित मंत्रालय में डंप 4 आईएएस को मिला काम

कमलनाथ की पसंद निधि निवेदिता को शिवराज ने हटाया था, सिंधिया की पसंद अनुराग चौधरी और लक्षकार को कलेक्टरी से हटा गए थे नाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने रविवार को 4 आईएएस और एक सीनियर आईपीएस की पोस्टिंग की। राजगढ़ कलेक्टर पद से हटाई गईं निधि निवेदिता को 40 दिन बाद रसूखदार काम मिल गया है।


कमलनाथ सरकार के दौरान CAA के समर्थन में राजगढ़ जिले में प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन कलेक्टर निधि निवेदिता बीजेपी नेताओं और एक एएसआई को कथित तौर पर थप्पड़ मार कर चर्चा में आ गई थीं। शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम भाजपा नेताओं ने उन्हें सजा देने की मांग की थी, वहीं कांग्रेस सरकार उनके पक्ष में खड़ी थी। सरकार बदलने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले निवेदिता को हटाने का आदेश जारी कराया था।

40 दिन तक बिना किसी जिम्मेदारी के मंत्रालय में पदस्थ रहीं निधि निवेदिता को अब एडिशनल CEO रोजगार गारंटी परिषद और ग्रामीण आजीविका मिशन बनाया गया है। खास बात यह है कि रविवार के अवकाश के दिन ये आदेश निकले हैं। जबकि बीजेपी नेताओं ने कलेक्टर निवेदिता को सजा दिलाने का वादा किया था।


वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की पसंद रहे आईएएस भास्कर लक्षकार और अनुराग चौधरी को भी काम दिया गया है। लक्षकार को राजस्व विभाग का उपसचिव बनाया गया है। लक्षकार गुना कलेक्टर थे और सिंधिया द्वारा कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने पर उन्हें मंत्रालय भेजा गया था। ग्वालियर कलेक्टर रह चुके अनुराग चौधरी को अपर आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर बनाया गया है। वहीं राजेश कौल को अपर सचिव जीएडी पदस्थ किया गया है।

पवन जैन बने स्पेशल DG ट्रेनिंग

ADG लोकायुक्त के पद पर कार्यरत रहे आईपीएस पवन जैन को DG वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। उन्हें विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया गया है।

IPS पदस्थापना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here