क्या आप सोने से पहले इस लिस्ट में से तो कुछ नहीं खाते? अगर हां तो जान लें साइड-इफेक्ट्स

Lockdown में रात को नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। इस समय पर आप रात को गलत खाना खाकर परेशानी को और बढ़ाना नहीं चाहते होंगे। आप रात को क्या खाते हैं इसका आपकी नींद से लेकर आपके स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। कई तरह का खाना जहां अच्छी नींद और अच्छे पाचन का ध्यान रखता है। वहीं, रात को सही भोजन न करने पर आपके स्वास्थ्य शरीर को नुकसान भी हो सकता है। अगर आप अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी नींद चाहते हैं तो सोने से पहले न खाएं ये फूड:
सीमा सिंह, चीफ क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, फोर्टिस हॉस्पिटल, वसंत कुञ्ज के अनुसार रात को अच्छी नींद के लिए कैफीन युक्त चॉकलेट नहीं खानी चाहिए। इसे आपका नर्वस सिस्टम एक तरह से जग जाता है और आपको घंटों तक जगाए रखता है। अल्कोहल से से भी नींद प्रभावित होती हैं। इससे एंग्जायटी भी बढ़ती है। इसलिए अल्कोहल से दूर रहना ही सही है।
आइस क्रीम: कहते हैं दिल टूटने के बाद आइस-क्रीम खाना दिल को बहुत आराम देता है। लेकिन इसे शाम को खाना आपके शरीर को बिलकुल भी आराम नहीं देता। आइस-क्रीम में आराम देने वाले तत्व तो हैं लेकिन उसके साथ-साथ इसमें खूब सारा फैट भी होता है। रात को इसे खाने से आपके शरीर को इतना सारा फैट पचाने का समय नहीं मिलता। इसके अलावा, इसमें मौजूद चीनी आपके बॉडी में फैट के रूप में बदल जाएगी। इस तरह हर तरह से इससे आपके शरीर को नुकसान ही होगा। एक स्टडी के अनुसार, रात को अधिक चीनी की मात्रा वाला खाना खाने से बुरे सपने आते हैं।

पास्ता: शाम को या लेट नाइट भूख लगी हो तो पास्ता बनाना आसान है, लेकिन यह शाम को खाने के लिए सही स्नैक्स नहीं है। पास्ता में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होता है और अगर आप सोने जाने से पहले पास्ता खाते हैं तो वो सब फैट में बदल जाता है। इसी के साथ, पास्ता में तेल, चीज और क्रीम, टोमेटो सॉस भी होती है। इससे आपका बॉडी फैट बढ़ता है। इसी के साथ, पास्ता में हाई Glycemic इंडेक्स भी होता है, इस कारण आपका ब्लड-शुगर लेवल बढ़ता है और आप रात को देर तक जगे रहते हैं।

डार्क चॉकलेट: सोने जाने से पहले कई लोगों को चॉकलेट खाने की आदत होती है। वैसे भी चॉकलेट तो कई तरह से लोगों को बेहतर महसूस करने में मदद भी करती है। लेकिन अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं तो रात को सोने से पहले डार्क चॉकलेट खाने से परहेज करें। दर चॉकलेट में कैफीन मौजूद होता है। कैफीने आपके शरीर को जगाता है। इसी के साथ डार्क चॉकलेट में Theobromine नाम का उत्तेजक पदार्थ होता है। इससे आपके दिल की धड़कन में भी इजाफा होता है। रात को अगर चॉकलेट कहानी ही है तो व्हाइट चॉकलेट खाएं।

चिप्स: रात को भूख लगे तो झटपट भूख भागने के लिए सबसे आसान है चिप्स का पैकेट खत्म कर देना, लेकिन चिप्स खाने में जितने आसान हैं, उन्हें रात में पचाना उतना ही मुश्किल काम है। प्रोसेस्ड फूड में भारी मात्रा में ग्लूटेमेट होता है, इससे नींद आने में आपरेशानि हो सकती है।
रेकमेंडेड खबरें
40 दिनों बाद मिली शराब खरीदने की छूट, 25 पर्सेंट बढ़े दाम पर..
Lockdown: Cm हेमंत सोरेन ने शुरू की 3 योजनाएं, ग्रामीणों को ..
SSC JE, CHSL और अन्य परीक्षाओं की तारीख को लेकर आयोग ने जारी..
लॉकडाउन: डेटा साइंस में लाखों का पैकेज, फ्री करें ये 4 कोर्स..
आ रहा शाओमी का 108MP कैमरे वाला Mi 10 फोन, इस तारीख को होगा ..
Diabetes Type 1 And Diabetes Type 2: दो तरह की होती है शुगर ..
Royal Enfield: 14 नई बाइक लाने की तैयारी में कंपनी, जानें खा..
16 साल की यह ऐक्ट्रेस स्टाइल के मामले में देती है बॉलिवुड हस..
ICSE बोर्ड ने कहा- एग्जाम के 8 दिन पहले आएगा शेड्यूल, 10वीं,..
BPSC 65वीं मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अ..
योगी के पिता का पितृ कार्य करने जा रहे थे अमनमणि! CM के भाई ..
दिल्ली में BSF के बाद SSB में कोरोना का कहर, 13 जवान पॉजिटिव..
तेज आंधी, बारिश से आम और गेहूं की फसल को नुकसान, मौसम के मिज..
J&K: हंदवाड़ा में 48 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, अब CRPF ..
मजदूरों को घर पहुंचाने वाले ड्राइवर- कंडेक्टर कोरोना वॉरियर्..
Source link